इंदौर@शाहनवाज अली
प्रदेश में खराब मौसम को देखते हुए व मौसम विभाग द्वारा जारी भारी से अति भारी बारिश के अलर्ट के बीच इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने बड़ा फैसला लिया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी बिजली गिरने ओर भारी बारिश की आशंकाओं के बीच कलेक्टर द्वारा कुछ क्षेत्रों में सख्ती से धारा 144 लागू की गई है।

इस संबंध में महू एसडीएम अक्षत जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि पातालपानी, तिंछा फॉल, चोरल जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
उन्होंने बताया की भारतीय मौसम विज्ञान विभाग भोपाल द्वारा इंदौर जिले में अगले 15 दिन भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।
कलेक्टर मनीषसिंह के निर्देश पर एहतियात के तौर पर तत्काल प्रभाव से महू क्षेत्र के सभी घाट, मछुआरों का नदियों में आवागमन और अतिवृष्टि वाले क्षेत्रों व पिकनिक स्पॉट पर जाना पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।
महू क्षेत्र के ऐसे सभी स्थानों पर धारा 144 लागू कर दी है। यह आदेश महू, किशनगंज, बडगोंदा, मानपुर, सिमरोल की सीमा में लागू रहेंगे।

इन स्पॉट पर आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित-
इंदौर जिले के पर्यटन स्थल एवं पिकनिक स्पॉट जैसे चोरल, चोरल नदी, चोरल डैम, पातालपानी, सीतलामाता फॉल, मेहंदीकुण्ड, तिन्छा फाल, कजलीगढ, वाचू पाइंट, जानापाव कुटी, कालाकुण्ड आदि स्थानों पर जनसामान्य की आवाजाही आगामी 15 दिवस के लिए पूर्णतः बंद की गई है। यह प्रतिबंध 31 अगस्त तक लागू रहेगा।
ज्ञात हो के इन स्थानों पर बड़ी संख्या में इंदौर ओर इसके आसपास के पर्यटक प्राकृति के खूबसूरत नजारे देखने आते है एवं पहले भी कई हादसे इन पिकनिक स्पॉट पर हो चुके है इसी सब बातों को लेकर कलेक्टर मनीष सिंह ने प्रतिबंध यहाँ घूमने फिरने पर लगा दिया है जिससे पर्यटकों में निराशा देखी जा रही है।
