MadhyaPradesh News Track
मध्यप्रदेश

खबर का असर- बच्चों से चरण चाकरी करवाने वाली ट्रेनिंग सेंटर प्रभारी निलंबित

धार।(अविनाश डावर)

धार के जेतपुरा में संचालित भारतीय खेल प्राधिकरण की प्रभारी अधिकारी शर्मिला तेजावत को खिलाड़ियों से हाथ पैर दबवाने का वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित कर दिया गया है।

यह कारवाई रीजनल डायरेक्टर भोपाल ने की है दरअसल मध्यप्रदेश न्यूज़ ट्रेक द्वारा 27 अगस्त को सबसे पहले साई ट्रेनिक सेंटर की प्रभारी शर्मिला तेजावत के फोटो व वीडियो देखने के बाद खबर का प्रकाशन किया था इसके बाद भोपाल के अधिकारी रीजनल डायरेक्टर सत्यजीत ने धार पहुंचकर बयान दर्ज किए थे खबर प्रकाशित होने के बाद ही अधिकारियों द्वारा तत्काल एक्शन लिया गया था। जिसके बाद भोपाल से जांच दल ने शनिवार को दोपहर साई ट्रेनिग सेंटर जेतपुरा पहुंच कर बयान दर्ज किए थे बयानो के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह साई सेंटर प्रभारी शर्मिला तेजावत के खिलाड़ियों से चरण चाकरी करवाते हुए वीडियो व फोटो मध्यप्रदेश न्यूज़ ट्रेक के पास आए थे जिसमें मेडम साई ट्रैनिग सेंटर के खिलाड़ियों से अपने पैर दबावा रही थी एक नहीं बल्कि इस तरह के कुछ अन्य वीडियो भी सामने आए थे जिसमें तेजावत खिलाड़ियों से हाथ पैर दबाते हुए नजर आ रही थी साथ ही चोरी एवं सीन जोरी की तर्ज पर उक्त प्रतिनिधि को खिलाड़ियों से हाथ पैर न दबवाने का कोई नियम नही है एवं कार्यालय में आकर बात करने की बात भी कही थी।


खबर पर संज्ञान लेते हुए साईं के रीजनल डायरेक्टर ने धार पहुंचकर खिलाड़ियों व प्रभारी तेजावत के बयान दर्ज किए। इसके बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है इसमें तेजावत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Related posts

गाड़ी रोक कर सुनी कलेक्टर ने छात्रों की गुहार

madhyapradeshnewstrack

साहब हम बेघर हो गए है कहाँ जाए- कारम डेम के प्रभावितों ने कलेक्टर को बताया दुखः

madhyapradeshnewstrack

होली की ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों को काजी बाबा ट्रस्ट ने करवाया जलपान छाव में लगवाई कुर्सियां आइसक्रीम भी खिलवाई

madhyapradeshnewstrack

घर मे बेलन सड़क पर लाठी चलाएंगी महिलाएं

madhyapradeshnewstrack

धार जिले में हुई म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यता अभियान की शुरूआत

madhyapradeshnewstrack

जहां कभी नावों से पार होती थी जिंदगी अब पुल पर दौड़ रहा विकास 15 हजार से अधिक ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment