MadhyaPradesh News Track
प्रदेशमध्यप्रदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का पुलिस कप्तान ने सम्मान किया

धार।
दिन रात आमजन की सुरक्षा में तैनात रहने वाले पुलिस कर्मियों के साथ महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारी भी अपने घर परिवार की जिम्मेदारी के साथ ही जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती है।
आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने धार की महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया है।

आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभा कक्ष में डीआईजी/धार एसपी मनोज कुमार सिंह की मौजूदगी में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महिला अधिकारी कर्मचारियों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर व मिठाई वितरीत कर किया।

इस अवसर पर एसपी सिंह ने कहा कि यह दिन समाज में महिलाओं की भूमिका संघर्ष और सफलता को दर्शाता है महिला दिवस का दिन महिलाओं की समानता अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है महिला दिवस का उद्देश्य लैंगिक भेदभाव समाप्त कर एक समान और सशक्त समाज का निर्माण करना है।
उन्होंने महिला अधिकारी कर्मचारियों के उल्लेखनीय कार्यों की सहारना की व उन्हें शुभकामनाएं दी उन्होंने दो पहिया वाहनों से आने वाली महिला अधिकारी कर्मचारी को हेलमेट भी दिए साथ ही महिला सशक्तिकरण थीम पर आधारित कैलेण्डर का विमोचन किया।
इस सम्मान समारोह में डीएसपी आनंद तिवारी डीएसपी महिला सेल जितेंद्र सिसौदिया धार सीएसपी रविंद्र वास्कले महिला थाना टीआई क्लेर डामोर अजाक टीआई ज्योति पटेल टीआई संतोष अचाले आरआई पुरषोत्तम बिश्नोई मुख्य लिपिक सीताराम वर्मा सहित 50 से ज्यादा महिला अधिकारी कर्मचारी मौजूद रही।

Related posts

डॉ.अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-महू लोकसभा क्षेत्र को दी नई ट्रेन की सौगात

madhyapradeshnewstrack

राष्ट्रीय महासचिव विजय बहादुर सिंह “नन्हे ठाकुर” की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की बैठक

पूरी सरकार अलर्ट पर,मंत्रियों सहित बड़े अधिकारी पहुंचे डेम पर

madhyapradeshnewstrack

लव मैरिज करने पर बहन को देता था गालियां, गुस्साए जीजा ने फेंक दिया काकड़ा खो की खाई में जबलपुर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

madhyapradeshnewstrack

होली की ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों को काजी बाबा ट्रस्ट ने करवाया जलपान छाव में लगवाई कुर्सियां आइसक्रीम भी खिलवाई

madhyapradeshnewstrack

हर घर तिरंगा अभियान में मुस्लिम समाज देगा पाँच सौ झंडे

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment