MadhyaPradesh News Track
मध्यप्रदेश

लव मैरिज करने पर बहन को देता था गालियां, गुस्साए जीजा ने फेंक दिया काकड़ा खो की खाई में जबलपुर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

(धार-जबलपुर ब्यूरो)।
गत दिनों विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडव की काकड़ा खो की खाई के एक हजार फीट की गहराई से मांडव पुलिस द्वारा अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था बाद में मृतक की पहचान जबलपुर के गड़ा निवासी नाबालिग अमित मिश्रा के रूप में हुई थी।
मृतक के घर वालों ने दहेज न देने पर अपने ही दामाद पर हत्या का आरोप लगाया था।
जबलपुर सीएसपी तुषार सिंह व गढ़ा टीआई राकेश तिवारी ने नाबालिग अमित मिश्रा हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि बहन की लव-मैरिज से नाराज अमित लगातार बहन व जीजा से बदतमीजी कर रहा था उसने बहन के प्रति आपत्तिजनक एवं गंदे शब्दों का इस्तेमाल कर कई बार अपमानित किया यह बात बहन द्वारा पति को बताए जाने पर उसने हत्या का प्लान बनाया।
जीजा अभिषेक मिश्रा ने धार के पीथमपुर बुलाकर अमित की हत्या कर लाश फेंक दी थी।
पुलिस के अनुसार अभिषेक मिश्रा ने प्लानिंग कर अपने साले को जबलपुर से बुलाकर धार जिले के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडू के कांकड़ा की गहरी खाई में 1000 फीट की उंचाई से फेंक दिया।
साले की सुनियोजित हत्या करने के बाद जीजा अपने घर वापस चला गया वारदात के 2 दिन बाद कांकड़ खो में मिली अज्ञात लाश की शिनाख्त गढ़ा क्षेत्र से लापता 16 साल के अमित मिश्र के रूप में हुई।

हत्या का संदेह होने पर गढ़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि अमित के जीजा अभिषेक मिश्र ने उसकी हत्या की है।
गढ़ा टीआई राकेश तिवारी ने बताया कि गढ़ा क्षेत्र की रहने वाली महक (परिवर्तित नाम) ने कुछ साल पहले अभिषेक मिश्र के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। बहन के घर से जाने के बाद छोटा भाई अमित उससे नफरत करने लगा था और मोबाइल पर उसके लिए बेहद आपत्तिजनक एवं अश्लील शब्दों का प्रयोग करता था। महक ने भाई द्वारा किए जा रहे शब्दों के संबंध में अपने पति अभिषेक को बताया तो वह भड़क गया।
अभिषेक ने अपने साले को बहला फुसलाकर अपने पास पीथमपुर बुलाया और मांडव ले जाकर उसे गहरी खाई में फेंक दिया।

मां ने दहेज की बात कर दामाद पर लगाया था आरोप-
अतुल की मां निर्मला मिश्रा ने पुलिस को बताया था कि 11 जून को बेटा अतुल अपने जीजा अभिषेक मिश्रा निवासी पीथमपुर से मिलने के लिए घर से निकला था अभिषेक ने उसे मिलने के लिए बुलाया था।
अभिषेक ने हमारी बेटी से प्रेम विवाह किया था शादी के बाद से अभिषेक और उसके परिजन दहेज की मांग कर परेशान करने लगे थे।
निर्मला के मुताबिक हमारे परिवार ने दहेज देने से साफ इंकार कर दिया था, जिसका बदला लेने के लिए अभिषेक ने सुनियोजित प्लान बनाकर बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने पड़ताल कर हत्या का राज खोल दिया एवं मृतक के जीजा सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

गाड़ी रोक कर सुनी कलेक्टर ने छात्रों की गुहार

madhyapradeshnewstrack

भयावह सड़क हादसे में उजड़ी चार मासूमों सहित 09 लोगों की जिंदगी

madhyapradeshnewstrack

निष्कासन के बजाए बागियों को बांटे पद तो दिल्ली में मचा बवाल, प्रदेश कार्यकारिणी पर तत्काल लगाई रोक

madhyapradeshnewstrack

घर मे बेलन सड़क पर लाठी चलाएंगी महिलाएं

madhyapradeshnewstrack

राष्ट्रीय महासचिव विजय बहादुर सिंह “नन्हे ठाकुर” की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट की बैठक

साहब हम बेघर हो गए है कहाँ जाए- कारम डेम के प्रभावितों ने कलेक्टर को बताया दुखः

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment