MadhyaPradesh News Track
प्रदेशमध्यप्रदेश

झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया

झाबुआ।(डॉ.मुज्जफर शेख)
आदिवासी जिले झाबुआ में लोक प्रशासन के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए कलेक्टर नेहा मीणा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में 17 वें राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।
कलेक्टर मीणा को पुरुस्कृत किये जाने पर पूरे जिले में हर्ष ओर गर्व का माहौल है।

कलेक्टर नेहा मीना द्वारा आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत मोटी आई अभियान हर घर जल व आवास योजना के तहत झाबुआ जिले में किए जा रहे कामों को सराहा गया आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम द्वारा झाबुआ के दूरदराज क्षेत्रों में प्रगति को गति मिली है ब्लॉक में पोषण आहार किसानों की समृद्ध फसलें हर घर जल हर वंचित को पक्के मकान का संकल्प साकार रूप ले रहा है।

ज्ञात हो कि साल 2024 का लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार देशभर से चयनित 16 सिविल सेवकों को दिया गया। है कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी द्वारा 4 अप्रैल 2025 को सम्पन्न इंटरव्यू के उपरान्त कलेक्टर नेहा मीना को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया भारत सरकार द्वारा देश भर में सिविल सेवकों द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों को अभिस्वीकृत करने मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 2024 के लिए लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार की योजना का उद्देश्य तीन श्रेणियों में सिविल सेवकों के योगदान को मान्यता देना है।
केंद्रीय मंत्रालयों विभागों राज्यों जिलों के लिए नवाचार प्राथमिकता वाले क्षेत्र कार्यक्रमों के तहत जिलों का समग्र विकास और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झाबुआ कलेक्टर एवं समस्त टीम को इस सफलता और सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Related posts

साहब हम बेघर हो गए है कहाँ जाए- कारम डेम के प्रभावितों ने कलेक्टर को बताया दुखः

madhyapradeshnewstrack

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर मुस्लिम समाज धार ने विजय स्तंभ पर किया विरोध प्रदर्शन मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

madhyapradeshnewstrack

धार जिले में हुई म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यता अभियान की शुरूआत

madhyapradeshnewstrack

घर मे बेलन सड़क पर लाठी चलाएंगी महिलाएं

madhyapradeshnewstrack

खबर का असर- बच्चों से चरण चाकरी करवाने वाली ट्रेनिंग सेंटर प्रभारी निलंबित

madhyapradeshnewstrack

हर घर तिरंगा अभियान में मुस्लिम समाज देगा पाँच सौ झंडे

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment