MadhyaPradesh News Track
ताजा खबर

अफवाहों के चलते शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी कतारे जाम की स्थिति पुलिस बुलानी पड़ी

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अपील अफवाहों पर न दें ध्यान जिले में पेट्रोल डीज़ल गैस का पर्याप्त स्टॉक

धार ब्यूरो।

ईरान इजरायल ओर अमेरिका के युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर पेट्रोल और डीज़ल की आपूर्ति प्रभावित होने की सोशल मीडिया अफवाहों के बीच अचानक धार शहर के पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल भरवाने को लेकर लंबी लंबी कतारे लग गई।

शहर के सभी पंपो पर वाहन चालकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोगो मे हाहाकार मचा गया कुछ पेट्रोल पंपों पर लड़ाई झगड़े की नोबत भी आई जिससे पंप बंद करना पड़े और पुलिस को बुलाना पड़ा पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़ के चलते कई बार जाम की स्थिति निर्मित हुई।
वही दूसरी ओर जिला प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए आमजन से अपील की है कि जिले में पेट्रोल डीज़ल गैस का पर्याप्त स्टॉक है आमजन किसी भी तरह से पैनिक न हो वही अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही की बात भी कही गई है।
सोश्यल मीडिया पर फैली अफवाहों के बीच हिंदुस्तान पेट्रोलियम भारत पेट्रोलियम इंडियन ऑयल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर पेट्रोल डीजल की कमी को लेकर बताया कि सोश्यल मीडिया पर फैली खबरें पूरी तरह गलत है सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल रही है कि होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से भारत में पेट्रोल और डीज़ल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और लोगों को तुरंत पेट्रोल पंप जाकर टंकी फुल करवा लेनी चाहिए यह दावा पूरी तरह भ्रामक है भारत में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और किसी भी अल्पकालिक वैश्विक व्यवधान का सामना करने की पूरी व्यवस्था है साथ ही हमारे पास ऐसे वैकल्पिक स्रोत भी उपलब्ध हैं जो होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भर नहीं हैं।
कृपया अफवाहों पर विश्वास न करें और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।
देर रात कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने अपील जारी करते हुए कहा कि जिले के पेट्रोल पंपों पर लोग अपनी गाड़ियों को फूल टैंक करवाने का प्रयास कर रहे हैं सभी लोगों से निवेदन है कि फूल टैंक करवाने का प्रयास या पेट्रोल के भंडारण का प्रयास न करें देश प्रदेश और जिले में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त भंडार है पेट्रोल पंप एसोसिएशन के माध्यम से सभी पेट्रोल पंप को निर्देशित किया है कि अपने स्तर पर आमजन को बताए की पेट्रोल डीज़ल का कोई अभाव नहीं है पेट्रोल डीजल के फूल टैंक ओर भंडारण के कदम से जमाखोरी की संभावना बढ़ सकती है सोश्यल मीडिया पर वायरल हो रहे किसी भी प्रकार के वीडियो पर विश्वास नहीं करे यह वीडियो गलत हो सकते हैं सही जानकारी के लिए जिला प्रशासन से जानकारी प्राप्त करें।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीराम बरडे ने बताया कि सभी ऑयल कंपनीयों से बात हो गई है ऑयल कंपनी के पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल डीजल का स्टॉक उपलब्ध है सभी उपभोक्ताओं से अपील है कि अफवाहों के डर से अनावश्यक रूप से पेट्रोल डीजल की खरीदी न करें।

Related posts

देश के वीर सैनिकों के नाम रहेगा श्री श्याम हॉस्पिटल का शुभारंभ कार्यक्रम

रेपिड एक्शन फोर्स ने किया शहर में फ्लैग मार्च

madhyapradeshnewstrack

बस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख,मुख्यमंत्री ने दी एकनाथ शिंदे को जानकारी

madhyapradeshnewstrack

टीआई ने महिला अधिकारी को गोली मारने के बाद कि आत्महत्या

madhyapradeshnewstrack

तीन दिन में लगातार चार हादसे मासूम की मौत का कौन है जिम्मेदार

madhyapradeshnewstrack

नकली खाद बनाने के गोदाम पर छापा, दुकान भी सील

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment