मनावर@फिरोज खान
धार कलेक्टर डाँ पंकज जैन,एसडीएम भूपेन्द्र रावत के निर्देश पर कृषि उपसंचालक ज्ञानसिह मोहनीया व तहसीलदार आर.सी. खतेडिया के द्वारा मनावर में बड़ी कारवाई करते हुए व्यापारी के नकली खाद कारखाने सहित दुकान को सील भी किया गया है गोदाम में बड़ी मात्रा में डीएपी खाद का खुला ढेर पाया गया साथ ही किसान डीएपी खाद की खाली पेकिंग की थेलीयां भी मिली है। कृषि उप संचालक धार ज्ञानसिह मोहनीया ने बताया कि सूचना के आधार पर जवाहर मार्ग पर मेसर्स फतेलाल बिजेलाल की खाद दुकान पर पहुचे जहाँ दुकान के संचालक पंकज जैन ने ताले की चाबी नही होना बोलकर चले गये।

जांच टिम द्वारा दुकान का ताला बीना व्यापारी की मोजदूगी में खेला गया जहाँ दुकान के पीछे गोडाऊन में रखी किसान डीएपी कंपनी का खाद का खुला ढेर मिला
साथ ही नकली पेकिंग साम्रगी भी मिली है।
वही करीब 700 बोरी खाद भरा हुआ मिला है विभाग ने मोके पर पंचनामा बनाया है।
बताया जा रहा है कि व्यापारी की खाद दुकान में विभिन्न कम्पनियों के उर्वरक पाये गये है जिसमें मुख्य रूप से NFL किसान डीएपी की बोरीया पाई गई है साथ ही बायोक्रेन कंपनी का प्रोमा केमिकल पाया गया।
तहसीलदार आर.सी खतेड़िया ने कहा छापे के दौरान आटा चक्की मशीन, तोल काटा भी मिला है।

विभाग के एसडीओ महेश बर्मन ने कहा व्यापारी द्वारा किसान डीएपी कम्पनी कि खाली बोरियों में नकली खाद भरकर पैकिंग की जाति थी और किसानों को बेचा जाता था साथ ही मोके से बालु रेत व नमक भी पाया गया। विभाग के अधिकारीयो ने कहा कि अभी रात्रि होने के कारण किस खाद का स्टाक कितना है यहाँ बताना मुशकिल है विभाग की कारवाई देर रात्रि तक। चलती रही।
उप संचालक कृषि ज्ञानसिह मोहनीया ने कहा कि विभाग द्वारा खुली खाद का सेम्पल लेकर लेब में जांच हेतु भेजा जायेगा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कारवाई की जायेगी।
