MadhyaPradesh News Track
व्यक्ति-विशेष

कारम डेम आपदा में बेहतर कार्य करने पर एसडीओपी धीरज बब्बर ओर उनकी टीम सम्मानित

मनावर@फिरोज खान

कारम डेम आपदा के समय अपनी जान जोखिम में डाल दिन रात ड्यूटी कर जनहानी होने से बचाने एवं आमजन को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सराहनीय कार्य किया गया था जिसमे
मनावर के एसडीओपी धीरज बब्बर एवं उनकी टीम भी शामिल थी इनके सराहनीय कार्य को लेकर आईजी इंदौर रेंज राकेश गुप्ता द्वारा धार कलेक्टर पंकज जैन एव पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह की मौजूदगी में कारम डैम आपदा राहत एवं बचाव में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य हेतु शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि मनावर एसडीओपी धीरज बब्बर एवं थाना प्रभारी मनावर नीरज बिरथरे की जोड़ी ने क्षेत्र में होने वाले लूट चोरी डकैती जैसे गंभीर अपराधों पर भी लगाम लगाई है इसके पूर्व भी मनावर एसडीओपी धीरज बब्बर को अपने अनुभाग के थानों को आईएसओ प्रमाण पत्र दिलवाने एवं क्षेत्र की कानून व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिये भी सम्मानित किया जा चुका है।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने एसडीओपी धीरज बब्बर एवं पुलिस टीम की सराहना करते हुए बधाई दी है।

Related posts

बेबस हूं,लाचार हूं,मैं वो ग़रीब की संतान हूं,

भजन गजल कव्वाली गायक रामेश्वर सेन सम्मानित

madhyapradeshnewstrack

वरिष्ठ समाजसेवी अजीज़ मक्की खादिम-ए-मिल्लत अवॉर्ड से सम्मानित

तहसीलदार की लिखी कविता मतदान के लिये कर रही प्रेरित, जमकर हो रही सराहना

madhyapradeshnewstrack

जाती पाती धर्म का भेद मिटाए आओ मिलकर मतदान करायें लोकतंत्र का त्यौहार मनाएं

madhyapradeshnewstrack

मेरा मकसद आजाद नगर की तरक्की-पार्षद फौजिया शेख अलीम

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment