MadhyaPradesh News Track
व्यक्ति-विशेष

मेरा मकसद आजाद नगर की तरक्की-पार्षद फौजिया शेख अलीम

इंदौर।(आरिफा शेख सिटी रिपोर्टर)

इंदौर नगर निगम के सबसे बड़े वार्ड नम्बर 53 आजाद नगर में पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष फौजिया शेख अलीम के चुनाव में विजय होते ही विकास कार्य शुरु हो गए है।
वार्ड वासियों को सुविधा देने के लिये एवं वार्ड में साफ सफाई को लेकर विशेष इंतेजाम किये जा रहे है।

क्षेत्रीय पार्षद फौजिया अलीम द्वारा क्षेत्र के फल फ्रूट विक्रेताओं को सुविधा देने के लिये एक सर्व सुविधा युक्त विशाल हॉकर झोन का निर्माण करवाया गया है फौजिया शेख अलीम ने बताया कि हॉकर झोन का निर्माण करने का मूल मकसद हाथ ठेले वाले सब्जी, फल फ्रूट विक्रेताओं को एक सुनिश्चित स्थान मिल सके और एक स्थान पर बैठकर सब्जी फल फ्रूट्स बेच सके।

इसी प्रकार मेरे निवास कार्यालय पर समग्र आईडी, विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन,राशन पर्ची, कामकाजी कार्ड, आयुष्मान कार्ड,जीरो बैलेंस जैसे कार्य निःशुल्क करवाए जा रहे है।
जिस किसी को भी इससे संबंधित कार्य करवाना हो तो आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालय पर आकर करवा सकते है ।

साथ ही आजाद नगर के पुरानी जेल के पीछे सीमेंट कांक्रीट का काम करवाया जा रहा है जिससे बारिश में रहवासियों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।
पार्षद फौजिया शेख अलीम ने बताया कि वार्ड के नोजवानो के लिये आजाद नगर वॉटर पंप में जिम (फिटनेस क्लब) का निर्माण करवाया गया है जिसमें सभी प्रकार की मशीनें एवं उपकरण उपलब्ध है ।


जिम में युवा वर्ग, बच्चो एवं महिलाओं को निशुल्क ट्रेनिंग दी जाती है यहां महिलाओं पुरुषों के लिए व्यायाम करने के लिए अलग-अलग समय निर्धारित है महिलाओं के लिए महिला जिम ट्रेनर एवं पुरुषों के लिए पुरुष जिम ट्रेनर उपलब्ध है जिम में आकर युवा एवं बच्चे महिलाएं अपनी सेहत बना रहे हैं।
इसी प्रकार सामाजिक कार्य के लिये आजाद नगर में वाटर पंप कम्युनिटी हॉल और मिनी स्पोर्ट क्लब के पास चांदशाह वली कम्युनिटी हॉल का निर्माण करवाया गया है जिसमे वार्डवासी अपने शादी, जन्मदिन आदि जैसे प्रोग्राम कम कीमतों पर करवा रहे।


इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शेख अलीम ने बताया के हमारा मकसद वार्ड का विकास करना है लगातार विकास कार्य किये जा रहे है और आगे भी वार्डवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य जारी रहेंगे।

Related posts

तहसीलदार की लिखी कविता मतदान के लिये कर रही प्रेरित, जमकर हो रही सराहना

madhyapradeshnewstrack

जाती पाती धर्म का भेद मिटाए आओ मिलकर मतदान करायें लोकतंत्र का त्यौहार मनाएं

madhyapradeshnewstrack

वरिष्ठ समाजसेवी अजीज़ मक्की खादिम-ए-मिल्लत अवॉर्ड से सम्मानित

कारम डेम आपदा में बेहतर कार्य करने पर एसडीओपी धीरज बब्बर ओर उनकी टीम सम्मानित

madhyapradeshnewstrack

अंकुरम इंटरनेशनल के छात्र कोविद्य का सैनिक स्कूल में चयन हुआ

भजन गजल कव्वाली गायक रामेश्वर सेन सम्मानित

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment