MadhyaPradesh News Track
Other

अनुविभागीय अधिकारी आर.एन.शर्मा सेवानिवृत्त, समारोह पूर्वक दी बिदाई

धार।
अनुविभागीय अधिकारी कृषि आर.एन.शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय उपसंचालक कृषि विभाग में समस्त स्टाफ की उपस्थिति में भावभीनी बिदाई दी गई।
कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि ज्ञान सिंह मोहनिया एवं सहायक संचालक कृषि संगीता तोमर विशेष रूप से उपस्थित हुए एवं सेवानिवृत्ति पर अनुविभागीय अधिकारी आर.एन. शर्मा का शाल श्रीफल एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया।
उपसंचालक कृषि ज्ञान सिंह मोहनिया ने अनुविभागीय अधिकारी आर.एन.शर्मा के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए जैविक एवं प्रकृतिक खेती के लिये उत्कृष्ट कार्य एवं धार जिले में उनके 32 वर्ष के बेहतरीन कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए प्रशंसा की एवं सेवानिवृत्ति के बाद उनके शेष जीवन में समृद्ध ओर स्वास्थ रहने की कामना की।


इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी कृषि एस.एन.शर्मा ने कहा कि प्रशासन कृषक वर्ग एवं स्टाफ के सहयोग से सफल कार्यकाल पूरा किया है सभी का सहयोग जीवन भर याद रहेगा।
इस अवसर पर अनुभाग के समस्त कृषि विस्तार अधिकारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी
डि.के उपाध्याय ने किया एवं आभार सहायक संचालक कृषि संगीता तोमर ने माना।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी आर.के.पाण्डे द्वारा दी गई।

Related posts

आगामी त्यौहारों के चलते पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

madhyapradeshnewstrack

आगामी त्यौहारों को देखते हुए राणापुर में शांति समिति की बैठक हुई

राणापुर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई

नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत

धार के इमामबाड़े को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका मुस्लिम पक्ष ने वापस ली

madhyapradeshnewstrack

इंदौरी बस मालिक और उसके शराबी ड्राइवर बने लोगो की जान के लिये खतरा,गिरफ्तार कर रासुका लगाने की मांग

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment