MadhyaPradesh News Track
Other

आगामी त्यौहारों को देखते हुए राणापुर में शांति समिति की बैठक हुई

झाबुआ/राणापुर(मुजफ्फर शेख)

आने वाले त्योहारों मोर्हरम सहित अन्य उत्सवों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिले के राणापुर थाने पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी समुदायों के गणमान्य नागरिक व पत्रकारगण शामिल हुए।

झाबुआ जिले के राणापुर में आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस थाना परिसर राणापुर में शांति समिति की बैठक रखी गई जिसमें तहसीलदार  हुकुम सिंह निगवाल नायाब तहसीलदार मो.अयाज खान थाना प्रभारी दिनेश रावत नगर परिषद से चंद्रकांत जैन मौजूद रहे।

बैठक में मोहर्रम कमेटी सदर पार्षद लाला मुज़म्मिल ने मोहर्रम पर होने वाले आयोजन एवं जुलूस के समय तय रूट के बारे में जानकारी दी।बैठक में प्रमुख रूप से मोहर्रम पर्व उत्साह एवं शांति से मनाने का निर्णय लिया गया इस संदर्भ में तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल ने बताया कि नगर में आने वाले दिनों में सभी संप्रदाय के समस्त त्यौहार आपसी सद्भाव के साथ एवं शासन की गाइड लाइन के अनुसार मनाए जांएगे व जुलूस में किसी भी तरह से अस्त्र शस्त्र पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

शांति समिति बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने नगर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था की और प्रशासन का ध्यान आकर्षण करते हुवे कहा की स्थानीय बाज़ार गलियों में अतिक्रमण एवं आवारा पशुओं से हादसे होने व आने वाली दिक्कत से अवगत कराया तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल ने आश्वस्त किया कि नगर परिषद राणापुर में नगर के पार्षद नगर जन के सहयोग से उक्त सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

Related posts

ये कैसा नम्बर वन इंदौर, गंदगी का लगा अम्बार

खानकाहे कलंदरी में स्वतंत्रता सेनानी ने किया झंडावंदन

madhyapradeshnewstrack

आगामी त्यौहारों के चलते पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

madhyapradeshnewstrack

कलेक्टर एसपी ने जाने शहरवासियों के हाल राजवाड़े पर हुई चाय पर चर्चा

madhyapradeshnewstrack

इंदौरी बस मालिक और उसके शराबी ड्राइवर बने लोगो की जान के लिये खतरा,गिरफ्तार कर रासुका लगाने की मांग

madhyapradeshnewstrack

नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों का भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत

Leave a Comment