MadhyaPradesh News Track
आध्यत्म

दरगाह से तीसरी बार गल्ला चोरी होने पर मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश

मुस्लिम समाज पंच सदर के नेतृत्व में थाने पहुँचे आक्रोशित समाजजन कड़ी कार्यवाही की रखी मांग

झाबुआ/राणापुर(मुजफ्फर शेख)
झाबुआ जिले के राणापुर में मुस्लिम समाज के धर्मस्थल में तीसरी बार चोरी होने की घटना के बाद राणापुर मुस्लिम समाज मे भारी आक्रोश व्याप्त है घटना को लेकर मुस्लिम समाज जन पुलिस थाने पहुँचे व कड़ी कार्यवाही की मांग की गई।


राणापुर बस स्टैंड स्थित गडी वाले बाबा हजरत गैबन शाह वली की दरगाह से अज्ञात व्यक्ति द्वारा पैसे से भरा गल्ला तीसरी बार चोरी कर ले जाया गया है जिससे मुस्लिम समाज में भारी रोष हे।
दरगाह पर सभी धर्मो के लोग दर्शन के लिए आते है और सभी श्रद्धालू व मन्नत धारी लोग दरगाह के अन्दर रखे हुए गल्ले में रूपया पैसा डालते है जो की चोरी हो गया हे जिसकी खबर समाज के व्यक्ति द्वारा मुस्लिम पंच सदर सलमान निजामी को दी गई उसके बाद सदर सलमान निजामी के साथ मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हो कर राणापुर थाना प्रभारी दिनेश रावत से मिले ओर दरगाह पर पैसे से भरा हुआ गल्ला चोरी होने की जानकारी आवेदन के माध्यम से दी गई।
मुस्लिम समाज की ओर से सदर सलमान निजामी ने थाना प्रभारी दिनेश रावत से कहा इस मामले की जल्द से जल्द जांच की जाए और जिसके द्वारा यह कृत्य किया गया है उन पर कायमी कर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
इस मामले में राणापुर टीआई दिनेश रावत ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच पड़ताल कर जल्द ही आरोपी को पकड कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

ईदुल अजहा कुर्बानी त्याग व बलिदान का पर्व-शहर काजी

कलेक्टर एसपी ने किये हवाई फायर,शस्त्र भी पूजे

madhyapradeshnewstrack

अकीदत के साथ शहंशाहे मालवा बाबा कमालुद्दीन चिश्ती रे.अ के अस्ताने पर सालाना संदल ओर चादर शरीफ पेश की गई

madhyapradeshnewstrack

हाफिज गौस मोहम्मद साहब की यौमे विलादत पर हुआ प्रोग्राम

madhyapradeshnewstrack

शिवराज सिंह सरकार चुनावी हिन्दू है-कंप्यूटर बाबा

madhyapradeshnewstrack

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शारीरिक प्रकटोत्सव कल, तैयारियां हुई पूर्ण अनेक विधाओं का प्रदर्शन करेगे स्वयंसेवक

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment