MadhyaPradesh News Track
आध्यत्म

देश मे अमन चैन के संदेश के साथ धार की ऐतिहासिक लाट मस्जिद ईदगाह में अदा की ईद उल फित्र की नमाज

धार।
मुस्लिम समाज के पवित्र रमजान माह का कल चाँद दिखाई देने के साथ ही समापन हो गया आज सुबह देश भर के साथ धार में भी ईद का उत्साह नजर आया धार की ऐतिहासिक लाट मस्जिद में मुस्लिम समाज जनों ने उत्साह उमंग के साथ ईद की नामज अदा करते हुए देश मे अमन चेन खुशहाली की दुआ मांगी।
लाट मस्जिद में ईद की मुख्य नमाज़ शहर काजी धार वकार सादिक ने अदा करवाई।

बच्चों से लेकर बड़ो तक मे सुबह से नजर आया ईद का उत्साह-

धार में मुस्लिम समाजजनों में सुबह से उत्साह उमंग नजर आया शहर की हैदरी मस्जिद मरकज मस्जिद तोहिद मस्जिद में ईद की नमाज़ अदा की गई वही शहर की ऐतिहासिक लाट मस्जिद में शहर काजी वकार सादिक ने नमाज़ अदा करवाई ईदगाह पर छोटे छोटे बच्चे सजधज कर पहुँचे ओर अपने बड़ो से ईदी ओर दुआएं ली।

शहर काजी ने अदा करवाई नमाज़ देश ओर शहर में अमन चैन की दुआ मांगी-

शहर काजी वकार सादिक ने सुबह 9:40 पर ईद की नमाज़ अदा करवाई मुस्लिम समाज को संबोधित करते हुए शहर काजी ने रमजान की अहमियत बताते हुए जकात फितरा अदा करने व सभी धर्मों के गरीबों का ख्याल रखने इंसानियत का पैगाम देने सहित अन्य बातों पर जोर दिया।
इस दौरान मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।
मीडिया से चर्चा में शहर काजी वकार सादिक ने बताया कि आज ईद उल फितर की नमाज हर्ष उल्लास के साथ अदा की गई में शहर ओर जिले के सभी अमन पसंद नागरिकों को ईद की मुबारकबाद देता हूँ।
इस्लाम हमे वतन से वफादारी का पैगाम देता है नमाज़ के बाद देश प्रदेश और शहर में अमन चैन सुकून खुशहाली की दुआ की गई है।

देश हित में भी काम आए जकात का पैसा-

शहर काजी वकार सादिक सिद्दीकी ने मुस्लिम समाज को दिए मैसेज में कहा कि मुस्लिम कोम मांगने वाली कोम नहीं है देश के बीस करोड़ मुसलमानों में अगर 2 लाख लोग भी जकात निकालते हैं तो इस जकात की रकम बीस हजार करोड़ रुपए होती है।
जिससे कोम की गरीबी दूर होना चाहिए देने वालों में तो कोई कमी नहीं है लेकिन इसे लेने वालों में ईमानदारी की कमी है अगर सही तरीके से जकात की रकम इकट्ठा हो जाए तो पांच साल में इस कोम की गरीबी दूर हो सकती है।शहर काजी वकार सादिक ने सभी समाजजनों से अपील करते हुए कहा कि नेक बनो एक बनो अपने पैसे को व्यर्थ मत गवाओं जकात का एक फंड बनना चाहिए गरीबों को उससे मदद होना चाहिए ओर देश हित में भी वह पैसा काम आना चाहिए।

जिला प्रशासन ने किया स्वागत बड़े अधिकारी रहे मौजूद-

ईद की नमाज़ के बाद जिला प्रशासन की ओर से एडीएम अश्विनी कुमार रावत एएसपी डॉ.गीतेश कुमार गर्ग एसडीएम रोशनी पाटीदार सीएसपी रविंद्र वास्कले डीएसपी आनंद तिवारी तहसीलदार दिनेश उइके टीआई कोतवाली समीर पाटीदार नोगाँव टीआई सुनील कुमार शर्मा आरआई पुरषोत्तम बिश्नोई सहित नपा सीएमओ विकास डावर ने शहर काजी वकार सादिक का गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए ईद की मुबारकबाद दी।
वही शहर काजी सादिक ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को गुलदस्ता देकर ईद की मुबारकबाद दी बेहतर व्यवस्था के लिए उन्होंने प्रशासन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी नपा के सफाई मित्रों का आभार माना।

 

Related posts

हजरत ईमाम हुसैन की याद में होगा मुशायरे का आयोजन

madhyapradeshnewstrack

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शारीरिक प्रकटोत्सव कल, तैयारियां हुई पूर्ण अनेक विधाओं का प्रदर्शन करेगे स्वयंसेवक

madhyapradeshnewstrack

धूमधाम से मनाया जाएगा सद्रजहाँ चिश्ती शरबती बाबा का सालाना उर्स

madhyapradeshnewstrack

हजरत सैयद नासीर जंग वली रे.अ.का उर्स धूमधाम से मनाया

madhyapradeshnewstrack

दरगाह से तीसरी बार गल्ला चोरी होने पर मुस्लिम समाज में भारी आक्रोश

madhyapradeshnewstrack

हज वेलफेयर सोसायटी ने 10वीं 12वीं में अच्छे नंबर लाने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया

Leave a Comment