काजी बाबा ट्रस्ट 11 जोड़े अनाथ गरीब यतीम बच्चियों का करेगा निःशुल्क निकाह
इंदौर।(आरिफा शेख)
धार जिले के नालछा में स्थित सभी धर्मों के आस्था के केंद्र ओर हिंदू मुस्लिम एकता के प्रतीक दरगाह सैयद जहुर अली काजी बाबा का सालाना 38 वां उर्स दिनांक 21 फरवरी से 23 फरवरी 2025 तक पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।
देश का पहला उर्स जिसमे शहीद सैनिकों को करते हैं याद-
काजी बाबा उर्स कमेटी के अध्यक्ष फारूक पटेल मगजपुरा बतातें है कि काजी बाबा का उर्स देश मे पहला ऐसा उर्स है जिसकी शुरुआत भारत देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद सैनिकों को याद कर की जाती है।
उर्स के दौरान दो दिनों तक धार भोज अस्पताल की ब्लड डोनेशन वैन मोके पर मौजूद रहती है जिसमे सैकड़ो लोग यहाँ तक कि महिलाएं भी रक्तदान करते हुए शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि देते हैं।
काजी बाबा ट्रस्ट का सरहानीय कदम अनाथ गरीब बच्चियों का निःशुल्क विवाह, देते हैं लाखों रुपये गृहस्थी का सामान-
काजी सैयद जहुर अली बाबा ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सैयद शाहनवाज अली ने बताया कि उर्स के दौरान ट्रस्ट द्वारा 11 अनाथ गरीब और आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चियों का निःशुल्क विवाह किया जाता है।
शादी का पूरा खर्च ट्रस्ट उठाता है लड़कियों के परिवार से एक रुपया भी नहीं लिया जाता है उन्हें तोहफे के तौर पर एक से दो लाख रुपये का गृहस्थी का सामान चांदी की रकम यहाँ तक कि शादी का जोड़ा भी ट्रस्ट के माध्यम से दिया जाता है।
काजी बाबा ट्रस्ट अब तक हजारों अनाथ गरीब यतीम बच्चियों का विवाह कर चुका है काजी बाबा ट्रस्ट सभी धर्मो के जरूरतमंद लोगों की हमेशा मदद करता आया है।
मन्नत के लड्डू लेने आती है निःसन्तान महिलाएं अब तक कइयों की सुनी गोद भराई महिला कार्यकर्ता संभालती है व्यवस्था-
कलंदरी दरबार नालछा मे एक बड़ा चमत्कार भी देखने में आता है यहाँ काजी बाबा के उर्स में हज़ारों निःसन्तान महिलाएँ औलाद के लिए मन्नत के लड्डू लेने आती है और मन्नत पूरी होने पर बच्चों को लाकर तोला जाता है। महिलाओं को लड्डू देने से लेकर उनसे जुड़ी तमाम चीजे ट्रस्ट की महिला कार्यकर्ता ही संभालती है।
काजी जहुर अली बाबा के पोते ओर ख़ादिम सूफी संत सैयद नजर अली बाबा बताते हैं कि कलंदर सरकार और काजी बाबा के फेज से सभी धर्मों की हजारों महिलाओं को औलाद हुई है यहां हर साल मन्नत के लड्डू दिए जाते हैं मन्नत पूरी होने पर हजारों बच्चे तोले जाते हैं बच्चों को तोलने का इंतजाम भी काजी बाबा उर्स कमेटी द्वारा किया जाता है।
इस साल 21 फरवरी से होगा आयोजन देश के प्रसिद्ध कव्वाल पेश करेंगे प्रोग्राम-
काजी बाबा ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य मिर्जा अमजद बेग व मो.इरफान शेख बंटी भाई ने बताया कि इस साल काजी बाबा का उर्स दिनांक 21 फरवरी से 23 फरवरी तक परंपरागत रूप से मनाया जाएगा।
21 फरवरी को अस्ताने पर चादर पेश की जाएगी 22 फरवरी को दिन में मन्नत के लड्डू बाटे जाएंगे व रात में महफिले सिमा होगी जिसमें देश के प्रसिद्ध कव्वाल नदीम जाफर इकबाल वारसी कव्वाल जयपुर ओर जुनैद सलाहुद्दीन कव्वाल पार्टी इंदौर अपना प्रोग्राम पेश करेंगे।
23 फरवरी सुबह रंग व कुल के बाद गरीब बच्चियों का निकाह होगा।
उर्स में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री दर्जा वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.सनवर पटेल को आमंत्रित किया गया है विशेष अतिथि बाबा कमाल उर्स कमेटी अध्यक्ष सुहेल निसार एडवोकेट व सचिव जावेद अंजुम साहब रहेंगे व कार्यक्रम की अध्यक्षता धार जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष हाजी जाकिर पटेल पालवाड़ा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जहाँगीर लाला ओर मुज्जफर पहलवान इंदौर करेंगे।
