MadhyaPradesh News Track
क्राइम

पुलिस ने चलाया ऑपरेशन प्रहार कुख्यात हथियार तस्कर लखन सिकलीगर गिरफ्तार

आरोपी पर दस हजार का ईनाम है घोषित भारी मात्रा में हथियार बरामद

धार।

डीआईजी/धार एसपी मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में धार जिले में अवैध हथियार तस्करों ओर हथियार बनाने बेचने व खरीदने वालों पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने दस हजार रुपये के कुख्यात ईनामी हथियार तस्कर को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

आईजी इंदौर रेंज व डीआईजी से लंबित मामलों को लेकर अभियान चलाने के मिले थे निर्देश-

आईजी इन्दौर रेंज श्री अनुराग व डीआईजी निमिष अग्रवाल ने ईनामी बदमाशों की गिफ्तारी ओर धारा 299 जाफौ 335 बीएनएसएस के लंबित मामलों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे जिस पर डीआईजी/धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी सहित अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने एएसपी डॉ.इन्द्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता कुक्षी टीआई राजेश यादव के साथ सायबर सेल इंचार्ज प्रशांत गुंजाल को निर्देशित किया था।

सायबर सेल धार एवं कुक्षी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पकड़ाया तस्कर-

सायबर सेल धार व थाना कुक्षी पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में अवैध हथियार बनाने व तस्करी करने वाले लखन पिता प्रधानसिंह सिकलीगर को मय हथियारों के गिरफ्तार करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है आरोपी लखन सिकलीगर पर दस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 नग अवैध 12 बोर के देशी कट्टे जप्त किये हैं जिनकी कीमत एक लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

भूमिगत हो गया था आरोपी लखन अवैध हथियार तस्करी में शामिल भाई हो चुका है गिरफ्तार-

सायबर सेल की गिरफ्त में आए लखन के परिवार के सदस्य भी अवैध हथियार बनाने और तस्करी में शामिल है तस्कर लखन के बड़े भाई ईश्वरसिंह को धार एसपी मनोज कुमार सिंह पूर्व में 158 अवैध फायर आर्म्स के साथ गिरफ्तार कर चुके हैं।
ईश्वर सिंह के जेल में जाने के लखन अवैध हथियार तस्करी का कारोबार संभाल रहा था आरोपी लखन सिकलीगर पर अवैध फायर आर्म्स तस्करी के 04 अपराध दर्ज हे भाई ईश्वरसिंह के गिरफ्तार होने के बाद तस्कर लखन भूमिगत हो गया था।

हथियारों की डिलीवरी देने की थी तैयारी सायबर सेल व कुक्षी पुलिस की सक्रियता से गिरफ्तार किया गया-

आज सायबर सेल धार व कुक्षी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति एक बैग में अवैध हथियारों की बडी खेप लेकर बाग बायपास तिराहे पर कन्या परिसर के पास हथियारों की डिलेवरी के लिये खडा हैं जिस पर सायबर सेल धार ओर थाना कुक्षी पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते तत्काल दबिश दी जिस पर आरोपी लखन भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड लिया गया।
आरोपी के खिलाफ थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 51/2025 धारा 25(1-A) 25(1-AA) आयुध अधिनियम 1959 (संशोधन 2019) का अपराध दर्ज कर जाँच में लिया गया आरोपी लखन का न्यायालय से पीआर. लिया जा रहा हैं जिससे और भी कई अवैध हथियार जप्त होने की संभावना हैं।

ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में इनका रहा सराहनीय योगदान-

आरोपी लखन सिकलीगर को गिरफ्तार करने में कुक्षी टीआई राजेश यादव सायबर सेल इंचार्ज प्रशांत गुंजाल उनि जगदीश सोलंकीबप्रआर आमिर सतीश नितिन आर. विपिन प्रदीप रमेश ओर सायबर सेल के राजेश चौहान बलराम भंवर भानुप्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

 

 

 

Related posts

सायबर सेल ने खोजे गुम हुए मोबाइल,खिले फरियादियों के चहरे

madhyapradeshnewstrack

नशे के सौदागरो पर मनावर पुलिस की नकेल,नशेडियो में मचा हडकंप

madhyapradeshnewstrack

मकान खुदाई के दौरान मजदूरों को मिला खजाना,कोतवाली पुलिस ने पकड़ा

madhyapradeshnewstrack

महिला थाना टीम के प्रयासों ने 35 परिवारों को टूटने से बचाया

madhyapradeshnewstrack

अपराध करने वालो का आईसीजेएस डेटा सर्च करने में धार जिला पूरे प्रदेश में अव्वल

थाना राजोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता मोटर साईकिल चोर गिरोह गिरफ्तार 06 बाईक बरामद

Leave a Comment