MadhyaPradesh News Track
क्राइम

आज़ाद नगर में हुई बच्ची की हत्या पर सख्त हुए मुख्यमंत्री जल्द आरोपी को सजा दिये जाने के निर्देश

इंदौर(आरिफा शेख)
कल आजाद नगर क्षेत्र में सात साल की मासूम बच्ची की हुई जघन्य हत्या से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जाहिर करते हुए आरोपी को सख्त ओर रिकॉर्ड समय मे सजा दिये जाने के निर्देश आला अधिकारियों को दिए है मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर की घटना पर आपात बैठक बुलाकर अफसरों को निर्देशित किया है कि मासूम के हत्यारे को ऐसी सजा दी जाए कि अन्य अपराधियों में भी खोफ पैदा हो।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में कल मासूम के साथ हुई जघन्य और ह्रदय विदारक घटना पर पुलिस अधिकारियों की आज सुबह आपात बैठक ली मुख्यमंत्री के निवास कार्यालय पर हुई बैठक में पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना भी उपस्थित थे एवं इंदौर के अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि इस जघन्य प्रकरण को चिन्हित अपराध में लेकर जल्द सुनवाई करें और रिकॉर्ड समय में आरोपी को दंडित किया जाए अपराध के प्रमाण और सीसीटीवी फुटेज आदि उपलब्ध है आरोपी को ऐसा कठोरतम दंड दिया जाए, जिससे बाकी लोगों में भी भय व्याप्त हो।
मुख्यमंत्री श्री चौहान को पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा तत्काल पकड़ लिया गया था मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर पुलिस को महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के मामले में अधिक सजग रहने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।

Related posts

सिंघाना पुलिस को मिली सफलता 5 लाख रुपये कीमत का गांजा पकड़ाया

madhyapradeshnewstrack

भूमाफियाओं के हौंसले बुलंद कोर्ट के आदेशों की अवहेलना के साथ ही जमीन मालिक पर धारदार हथियारों से किया जानलेवा हमला

madhyapradeshnewstrack

धार एसपी की बड़ी कार्यवाही कई राज्यों में वांटेड हथियार तस्कर आए पकड़ में 35 मामले है दर्ज

madhyapradeshnewstrack

राणापुर में नशीले पदार्थ का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी नशे के नाम पर बिक रही हे मौत

पुलिस कप्तान की सख्ती से आई अपराधों में कमी थाना प्रभारियों को ताकीद न बिगड़े सौहाद्र

महिंद्रा शोरूम गबन मामले का खुलासा,कैशियर सहित सटोरियों को धार पुलिस ने किया गिरफ्तार लाखो रुपये जप्त

Leave a Comment