MadhyaPradesh News Track
क्राइम

धार के बदनावर में हनी ट्रेप में उलझाकर वसूली करने वाला गिरोह पकड़ाया

फरियादी का नग्न ओर मारपीट का वीडियो वायरल करने वाले आरोपी डीआईजी के निर्देश पर चौबीस घंटे में गिरफ्तार
(धार-ब्यूरो)
धार जिले के बदनावर में एक व्यक्ति को हनी ट्रेप में फंसाकर अवैध वसूली करने और उसे नग्न कर मारपीट का वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है पूरी कार्यवाही डीआईजी/धार एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में की गई है।

पिछले दिनों सोश्यल मीडिया पर एक व्यक्ति के साथ नग्न अवस्था में मारपीट करने का वायरल विडियो वायरल हो रहा था जिसमे उससे पैसों की मांग की जा रही थी बदनावर पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए 04 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है पूरा मामला हनीट्रेप से जुड़ा बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित व्यक्ति ने लोकलाज के डर से आरोपियों को डेढ़ लाख रुपये से अधिक नगद राशि भी दी थी।
पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के गिरोह को पकड़ा है वही एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार पिछले दो-तीन दिन पहले सोश्यल मीडिया पर एक वीडियों वायरल हो रहा था जिसमें एक व्यक्ति नग्न अवस्था में और उसके साथ मारपीट कर पैंसो की मांग की जा रही थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी/धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने जल्द आरोपियो की तलाश व गिरफ्तारी करने के लिए धार के एएसपी गीतेश कुमार गर्ग के निर्देशन में बदनावर एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह को सोश्यल मिडिया पर वायरल हो रहे विडियों की जानकारी निकाल कर कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया था।
बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह ने बताया कि वायरल वीडियों में दोनों पक्ष अज्ञात थे आसपास के क्षेत्र में काफी तलाशने के बाद पीडित व्यक्ति की पहचान थाना कानवन क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति के रूप में हुई वह काफी डरा हुआ था जिसे विश्वास में लेकर घटना की पूरी जानकारी ली गई।
उसने बताया कि पिछले 15 दिनों से उसके मोबाइल पर एक महिला का फोन आ रहा था बात करने महिला अंतरंग बात कर मिलने बुला रही थी जिस पर पीडित हनीट्रेप के जाल में फंस गया व 17 मई को वह महिला से मिलने आया तो वह महिला उसे बदनावर स्थित निचलावास मोहल्ले में एक मकान मे ले गई कुछ देर बाद कमरे में गिरोह के सदस्य आ गए व उसके साथ मारपीट कर भयभीत कर उसका आपत्तिजनक स्थिति में वीडियों बनाकर ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने लगे जिस पर पीडित ने बदनामी के डर से एक लाख अठावन हजार रुपये आरोपियों को दे दिये।
पीडित की रिपोर्ट पर थाना बदनावर पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 305/2025 धारा 308(2) 61 (2)(ए) 115(2) 3(5) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट का अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया। सूचना मिलने के चौबीस घंटे में हनीट्रेप के मामले का पर्दाफाश कर 03 पुरुष सहित 01 महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पुछताछ जारी है आरोपीयों को जल्द ही कोर्ट में पेश कर पीआर मांगा जाएगा।
हनी ट्रेप मामले का मुख्य मास्टर माईंड प्रदुम्य ऊर्फ राकी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है पुलिस ने आरोपी उत्तम पिता कमलदास बैरागी निवासी गाजनोद थाना कानवन हाल मुकाम बदनावर कमल पिता चतरलाल सियाल निवासी रविदास मार्ग बदनावर भैय्याजी पिता मुबारिक पटेल निवासी ग्राम कुशावदा आरोपी महिला निवासी निचलावास बदनावर को गिरफ्तार किया है।
इस पूरी कार्यवाही में बदनावर टीआई अमित सिंह कुशवाह एसआई श्वेता प्रजापत एएसआई संजय मिश्रा एएसआई दिनेश सिसौदिया हेड कांस्टेबल अनिल संतोष कुमार यादव की सरहानीय भूमिका रही।

Related posts

आज़ाद नगर में हुई बच्ची की हत्या पर सख्त हुए मुख्यमंत्री जल्द आरोपी को सजा दिये जाने के निर्देश

madhyapradeshnewstrack

पुलिस कप्तान की सख्ती से आई अपराधों में कमी थाना प्रभारियों को ताकीद न बिगड़े सौहाद्र

लोहे का गेट नहीं अफसरों की ‘नींद’ गिरी! कलेक्टर ऑफिस में बुज़ुर्ग की दर्दनाक मौत,

madhyapradeshnewstrack

कुख्यात”लेडी डॉन” के कारनामे सुनकर उड़ जाएंगे आपके होंश,पहले से दर्ज हैं कई मामले

madhyapradeshnewstrack

अपराध करने वालो का आईसीजेएस डेटा सर्च करने में धार जिला पूरे प्रदेश में अव्वल

पुलिस की नज़र से नहीं बच सके चोर लाखों रुपये की चोरी की वारदात का हुआ खुलासा

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment