MadhyaPradesh News Track
प्रदेशमध्यप्रदेश

भयावह सड़क हादसे में उजड़ी चार मासूमों सहित 09 लोगों की जिंदगी

तेज रफ्तार ट्राले ने इको गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर

झाबुआ/थांदला(मुजफ्फर शेख)
झाबुआ जिले के थांदला में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे में 09 लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में चार बच्चे तीन महिलाएं और दो पुरूष शामिल है।
एक साथ 09 लोगों की मौत के बाद इलाके में मातम छाया हुआ है।
जानकारी के अनुसार 3 जून की बीती रात थांदला मेघनगर रोड़ पर सजेली फाटक के नजदीक भयावह सड़क हादसा हुआ जिसमे 2 परिवारों के 9 लोगो की मौत हो गई जिसमे 4 बच्चे 3 महिलाए व 2 पुरुषों की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकी एक महिला व एक बच्ची घायल हुई।

शुरुआती जानकारी के अनुसार सभी मृतक प कल्याणपूरा के समीप भावपुरा से शादी से लौट रहे थे कि तभी सजेली फाटक के समीप निर्माणाधीन पुल के पास एक ट्राले ने ईको कार जीजे-09-बीएल को 5956 को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर के बाद ट्राल इको गाड़ी को घसीटता हुआ ले गया हादसे में इको सवार 9 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई ।
सभी मृतक शिवगढ़ महुड़ा मेघनगर के बताए जा रहे है
घटना की जानकारी मिलते ही थांदला मेघनगर थाने की पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची व घायलो व मृतकों को थांदला मेघनगर के सरकारीअस्पतालो में पहुंचाया।
दुर्घटना में मुकेश पिता गोपाल खपेड़ उम्र 40 साल सावली पति मुकेश खपेड़ 35 वर्ष विनोद पिता मुकेश खपेड़ 16 वर्ष पायल पिता मुकेश खपेड़ 12 वर्ष मढ़ी पति भारू बमनिया 38 वर्ष विजय भारू बामनीय 14 वर्ष कांता पिता भारू बमनिया 14 वर्ष रागिनी रामचंद्र बमनिया 9 वर्ष अकली पति सोमला परमार 35 वर्ष की मौत हो गई। जबकि पायल सोमला परमार 19 वर्ष देवीगढ़ आशु पिता रामचंद्र बमनिया 5 वर्ष घायल हुए जिन्हें रेफर कर दिया गया है।
घटना की जानकारी लगते ही प्रशासन अधिकारी अस्पताल पहुँचे वही गाड़ी को टक्कर मारने वाला ट्राला चालक फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

Related posts

धार जिले में हुई म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यता अभियान की शुरूआत

madhyapradeshnewstrack

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जुमे की नमाज पर धार में बरसी शांति और सौहाद्र की बूंदे मुस्लिम बोले देश कानून और शांति व्यवस्था पहले

गाड़ी रोक कर सुनी कलेक्टर ने छात्रों की गुहार

madhyapradeshnewstrack

झाबुआ कलेक्टर नेहा मीना को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया

madhyapradeshnewstrack

डॉ.अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-महू लोकसभा क्षेत्र को दी नई ट्रेन की सौगात

madhyapradeshnewstrack

लव मैरिज करने पर बहन को देता था गालियां, गुस्साए जीजा ने फेंक दिया काकड़ा खो की खाई में जबलपुर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment