मनावर(फिरोज़ खान)
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेशों के बाद प्रदेश भर में चलाए जा रहे हैं नशे के विरुद्ध अभियान को लेकर पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश एवं एएसपी देवेंद्र पाटीदार के मार्गदर्शन में जिले भर में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों की कमर तोड़ दी है।
मनावर थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में प्रत्येक वर्ष वर्षाऋतु के अंत एंव शरद ऋतु के मध्य मे कुछ कृषको द्वारा अपने खेतों में कपास तुवर के पौधो के बीच अवैध गांजे के पौधे रोपणे खेती करने के साथ गांजा बेचने एंव गांजे के सेवन करने की सूचनाएँ विशेष सुत्रों द्वारा गाहे-बगाहे बेहद गोपनीय तौर पर प्राप्त होती रहती है जिन पर पुलिस द्वारा तस्दीक कर कार्यवाहियाँ भी की जाती रही है।
मनावर क्षेत्र में एसडीओपी धीरज बब्बर के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार “नशे पर प्रहार” संबंधी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना मनावर द्वारा विशेष सुत्रों एंव विशेष पुलिस टीमों को तैयार कर गांजे के उत्पादन, विक्रय एंव सेवन करने वालो के विरुद्ध अभूतपूर्व कार्यवाही कर मनावर शहर में पाँच स्थानों पर दबिश देकर गाँजा सेवन कर रहे पाँच व्यक्तियो को पकडा जाकर पाँच पृथक-पृथक प्रकरण 8/27 NDPS एक्ट के पंजीकरण करने के साथ, मनावर पुलिस टीम द्वारा दबीश देकर थाना क्षेत्र के ग्राम कलवानी से एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से 2 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया, चौकी सिंघाना पुलिस टीम द्वारा ग्राम अंजनिया से आरोपी के खेत से 110 अवैध मादक पदार्थ हरे गांजे के पौधे वजनी करीबन 220 किलोग्राम उखाडकर जप्त किया, चौकी उमरबन पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोरिया से आरोपी के खेत से 140 अवैध मादक पदार्थ हरे गांजे के पौधे वजनी करीबन 96 किलोग्राम उखाडकर जप्त किया जाकर प्रत्येक घटनाक्रम के लिए पृथक-पृथक धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
थाना मनावर द्वारा अवैध मादक पदार्थ सेवन, विक्रय एंव उत्पादन के कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध कर 8 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिसमें 5 प्रकरण मादक पदार्थ गांजे के सेवन के एंव 1 प्रकरण मादक पदार्थ गांजा विक्रय संबंधी एंव 2 प्रकरण मादक पदार्थ उत्पादन संबंधी कायम कर कुल मादक पदार्थ गांजा मात्रा मे 318 किलोग्राम करीबन मुल्य करीबन 16 लाख 20 हजार करीबन जप्त किया गया ।
पुलिस द्वारा आरोपी गजेन्द्र डावर को डावरपुरा नहर की पुलिया से चिलम मे गांजा भरकर पीते पकडा गया जिससे चिलम, गांजे की पुडिया व माचिस जप्त कर किया गया। दूसरी घटना दिनांक 12.10.22 को आरोपी कैलाश गवली को बड़े ग्रीड के पास मनावर से चिलम मे गांजा भरकर पीते पकडा गया जिससे चिलम, गांजे की पुडिया व माचिस जप्त किया गया इसी प्रकार दिनांक 12.10.22 को जेल रोड मनावर से आरोपी शिवराम तंवर को चिलम मे गांजा भरकर पीते पकडा गया एवं घटना दिनांक 12.10.22 को इन्दौर रोड पुलिया के नीचे से आरोपी दीपक चौहान को चिलम मे गांजा भरकर पीते पकडा गया।
दिनांक 12.10.22 को कन्या स्कूल के पीछे मनावर से आरोपी देवेन्द्र कहार को चिलम में गंजा भरकर पीते पकडा गया। जिसके विरुद्ध पृथक पृथक अपराध क्र 1139/22, 1140/22, 1141/22, 1142/22, 1143/22 धारा 8/27 NDPS एक्ट का कायम किया गया।
मुखबीर सूचना पर ग्राम कलवानी पानी की टंकी के पास से मुखबीर द्वारा बताये गये हुलिये का व्यक्ति को राकेश राठौर के कब्जे से भुरे रंग की थैली से 2 किलो गाँजा किमती 20 हजार रुपये का बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी कर थाना मनावर पर अप क्र 1147/22 धारा 8/27 NDPS एक्ट का कायम किया गया चौकी सिंघाना पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर आरोपी अनिल मुवेल के कपास व तुअर के खेत मे लगे 110 हरे पौधे वजनी 220 किलो ग्राम किमती 11 लाख रुपये का बरामद कर आरोपी अनिल मुवेल की गिरफ्तारी कर आरोपी के विरुद्ध थाना मनावर पर अप क्र 1146/22 धारा 8/27 NDPS एक्ट का पंजीबद्ध किया गया चौकी उमरबन पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर आरोपी शेरु मुवेल के खेत से कपास के पौधों के बीच से हरे 140 पौधे गाँजे के पौधे वजनी 96 किलोग्राम किमती करीबन 5 लाख रुपये मय आरोपी शेरु को पकड़ा।

उक्त सराहनीय कार्य में एसडीओपी धीरज बब्बर के नेतृत्व में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक नीरज बिरथरे के निर्देशन में उनि गुलाबसिंह भयडिया, उनि नीरज कोचले, उनि राहुल चौहान, उनि जितेन्द्र बघेल, उनि अभिषेक जाधव, उनि प्रकाश अलावा, सउनि निसार मकरानी, सउनि सुरेश जाट, सउनि दिलीप व्यास, प्रआर 340 राजेन्द्र चौगड, आप 838 ललित, आर 845 बाबुसिंह, आप 945 राघवेन्द्र, आर 378 लखन, आर 403 रमेश, आर 283 नैनसिंह, आर 993 राकेश, आर 519 ओमप्रकाश, आप 850 महेन्द्र, आप 687 प्रितम, से 146 सगरसिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा
