MadhyaPradesh News Track
क्राइम

राणापुर में नशीले पदार्थ का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी नशे के नाम पर बिक रही हे मौत

राणापुर के कई घरों के युवाओं की जिंदगी दाव पर परिवार को एसपी टीआई से उम्मीद जल्द करेंगे राणापुर को नशा मुक्त

झाबुआ/राणापुर(मुजफ्फर शेख)
एक ओर पुलिस मुख्यालय नशे से मुक्ति के लिए प्रदेश भर में 15 दिवसीय विशेष जनजागरूकता अभियान चला रहा है नशे के नुकसान ओर दुष्प्रभाव को लेकर आमजन युवा और स्कूली बच्चों को जागरूक किया जा रहा है।
दूसरी ओर बडे शहरों की तर्ज पर आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले के राणापुर में नशे का अवैध ओर काला कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। जिसकी चपेट में बड़ी संख्या में आकर युवा पीढ़ी अपना जीवन बर्बाद कर जिंदगी को मौत के मुंह में धकेल रही हैं।


मध्यप्रदेश न्यूज़ ट्रेक की टीम से नशे की गिरफ्त में आए युवाओं के कुछ परिवारो ने संपर्क किया और अपनी आपबीती बताई।
युवाओं के परिवार और परिजनो ने अपनी बात रखी विशेषकर युवाओं को टारगेट कर नशा विक्रेता इन्हें अपने जाल में फंसा रहे है। गुजरात राजस्थान महाराष्ट्र के रास्तें बड़े पेडलर पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हैं इस धंधे में अच्छा खासा मुनाफा होने के कारण पेडलरों के साथ महिलाएं भी इस कार्य में शामिल है।
पुलिस की कार्रवाई में छोटे-मोटे सप्लायरों की धरपकड होती है। इधर-उधर चौराहों ओर संभ्रांत गलियों में छुपते छुपाते नशा बेचने वाले लोग पकड़ में आ रहे हैं किन्तु बड़े पेडलरों तक प्रशासन के हाथ नहीं पहुंच रहे। सार्वजनिक स्थानों और स्कूल के आसपास शराब पीने पर प्रतिबंध है मगर इस प्रतिबंध की धज्जियां उड़ाई जा रही है नगर के दशहरा मैदान पुराने अस्पताल तालाब किनारे और मंदिरों के पीछे बैठकर शराब गांजा और एमडी ड्रग्स का सेवन किया जाता है।
राणापुर टीआई दिनेश रावत के अनुसार पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में राणापुर पुलिस टीम नशा कारोबारियों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं शहर में नशा बेचने वाले पुलिस की नजर में है इन पर जल्द बड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

पुलिस ने चलाया ऑपरेशन प्रहार कुख्यात हथियार तस्कर लखन सिकलीगर गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

शातिर ईरानी गैंग का चेन स्नैचर गिरफ्तार,पुणे से पकड़ लाई नोगाँव पुलिस

madhyapradeshnewstrack

सायबर सेल धार ने सिखाए सायबर क्राईम से बचने के गुर

madhyapradeshnewstrack

भूमाफियाओं के हौंसले बुलंद कोर्ट के आदेशों की अवहेलना के साथ ही जमीन मालिक पर धारदार हथियारों से किया जानलेवा हमला

madhyapradeshnewstrack

सायबर सेल ने खोजे गुम हुए मोबाइल,खिले फरियादियों के चहरे

madhyapradeshnewstrack

आज़ाद नगर में हुई बच्ची की हत्या पर सख्त हुए मुख्यमंत्री जल्द आरोपी को सजा दिये जाने के निर्देश

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment