MadhyaPradesh News Track
प्रशासनिक

पुलिस व प्रशासन के सहयोग से झाबुआ जिले में मोहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ

राणापुर मुस्लिम पंच सदर ने दिन रात ड्यूटी देने वाले अधिकारी कर्मचारियों का आभार माना

झाबुआ(मुजफ्फर शेख)

कलेक्टर नेहा मीणा व पुलिस कप्तान पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में पुलिस और प्रशासनिक अमले की मुस्तेदी से जिले भर में मुस्लिम समाज के महत्वपूर्ण पर्व मोहर्रम का शांतिपूर्ण तरीके से समापन हुआ।

इधर राणापुर में थाना प्रभारी दिनेश रावत तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल नायाब तहसीलदार अयाज खान के द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था ओर पुलिस की सतर्कता व सहयोग से मुहर्रम पर्व सुकून के साथ संपन्न हुआ जिसमें सभी धर्म समुदाय के लोगों ने भाग लिया।
जिले ओर नगर में कही भी कोई अप्रिय स्थिति निर्मित नही हुई और न ही कोई घटना घटित हुई।
मुहर्रम पर्व के दौरान शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी खुद मैदान में उतर आए। पुलिस कप्तान पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में मुहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्ण सपन्न करवाने मे सभी अधिकारी फील्ड में रह कर भ्रमण करते रहे।
राणापुर टीआई दिनेश रावत तहसीलदार हुकुम सिंह निगवाल नायब तहसीलदार अयाज खान व पुलिस बल की सतर्कता और मुस्तेदी सहयोग व बेहतर पुलिस प्रबंधन के चलते राणापुर नगर मे मुहर्रम का पर्व सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न हुआ।
जिले के अन्य थानो से राणापुर ट्रांसफर होकर आये पुलिसकर्मियों ने भी मुस्तैदी से ड्यूटी कर अपना फर्ज अदा किया और बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार को संपन्न करवाने मे दिन रात जूट रहे।
मुहर्रम माह की 7 तारीख से लगातार से 10 तारीख तक निकलने वाले आखाड़े परचम जुलूस ताजिया निकलने के दौरान राणापुर टीआई तहसीलदार अपनी पूरी टीम के साथ अलर्ट रहे और अपनी निगाहे जमाये रखे वही एमपी ईबी से अरविंद भाई संजय माली की टीम लगातार मुस्तैद रही।
झाबुआ जिले व राणापुर नगर मे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण मे मुहर्रम का पर्व संपन्न करवाने एवं कानून व्यवस्था लगे तमाम पुलिस अधिकारी कर्मचारीयों का मुस्लिम पंच राणापुर के अध्यक्ष सलमान निजामी हुसैनी कमेटी जलसा कमेटी राणापुर नगर मुस्लिम पंच के लोगो द्वारा प्रशंसा और सराहना की साथ ही कलेक्टर एसपी एएसपी एसडीओपी एसडीएम तहसीलदार टीआई नगर परिषद अधिकारी कर्मचारियों का आभार जताया।

Related posts

हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव अभियान के तहत राणापुर में तिरंगा यात्रा निकाली

madhyapradeshnewstrack

कलेक्टर कार्यालय की चौखट पर खड़ी मौत! अधिकारी सुरक्षा में आम आदमी मर रहा बेमौत, फिर गेट पर वेल्डिंग क्यों?

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment