वरिष्ठ नेताओं और विशेषज्ञों के साथ बनेगी मिशन 2028 की रणनीति विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने की प्रेस से चर्चा
धार।
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आज धार में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस के नव संकल्प शिविर के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।
उमंग सिंघार ने बताया कि धार जिले के मांडू में 21 और 22 जुलाई को कांग्रेस विधायक दल की ओर से नव संकल्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है इस दो दिवसीय शिविर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजनीतिक विशेषज्ञ और प्रेरक वक्ता विधायकों के साथ गहन चिंतन कर अपने अनुभव साझा करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार पिछले 2 दिनों से मांडव में रुककर लगातार तैयारियों का जायजा भी ले रहे हैं उन्होंने बताया कि शिविर को राहुल गांधी भी वर्चुअली संबोधित करेंगे जो विधायकों को पार्टी की विचारधारा मूल्यों और समकालीन राजनीतिक चुनौतियों पर मार्गदर्शन देंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि इस शिविर में कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे इसमें कांग्रेस पार्टी के इतिहास आजादी के आंदोलन में उसके योगदान विचारधारा संगठन की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा पर गहन चर्चा की जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस की नई सोच नई रणनीति मिशन 2028 और राज्य की जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर विधायकों से मंथन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विधायकों को 2028 के मिशन के अंतर्गत चुनाव प्रबंधन रणनीति जमीनी कामकाज और सोशल मीडिया की ताकत के बारे में भी जानकारी दी जाएगी विधायकों को बताया जाएगा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया कैसे एक सशक्त राजनीतिक हथियार बन चुका है और कैसे सूचनाओं का प्रभावशाली इस्तेमाल कर चुनावी रणनीति को धार दी जा सकती है।
शिविर के दौरान भाजपा सरकार की विफलताओं भ्रष्टाचार घोटालों और कानून व्यवस्था की बिगडती स्थिति पर भी मंथन होगा आगामी विधानसभा सत्र में कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर सरकार को घेरने की रणनीति तय करेगी।
शिविर को संबोधित करने वाले प्रमुख नेता एवं वक्ता प्रदेश अध्यक्ष, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी जितु पटवारी प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी प्रेरक वक्ता सोनू शर्मा पूर्व प्रमुख सचिव म.प्र. विधानसभा भगवंदेव इसरानी पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ राज्यसभा सांसद विवेक तनखा
एआईसीसी मीडिया विभाग अध्यक्ष पवन खेडा कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अजय माकन कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत शामिल रहेंगे।
नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि यह ट्रेनिंग प्रोग्राम नहीं है क्योंकि सभी विधायक नेता हैं ये मिशन 2028 की तैयारी के तहत नव संकल्प शिविर है उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से ना सिर्फ पार्टी संगठन मजबूत होगा बल्कि और मजबूती के साथ सड़क से लेकर सदन तक हम जनता के मुद्दे उठाएंगे।
यह जानकारी विधानसभा नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि धार जिला कांग्रेस प्रवक्ता अजय सिंह ठाकुर एडवोकेट ने दी।
