MadhyaPradesh News Track
क्राइम

एसपी की गुंडों को चेतावनी- अपराध छोड़े या जेल जाए बचने के लिए जिले से बाहर चले जाना उपयुक्त

धार@विक्की सैयद
एसपी मनोज कुमार सिंह ने गुंडे बदमाशों ओर अवैध कारोबारियों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अपराध किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे।
उन्होंने कहा कि अपराधियों की खेर नही ओर निरपराध से बेर नही की तर्ज पर पुलिस लगातार कड़ी कार्यवाही कर रही है एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि जिले में गुंडागर्दी किसी भी स्थिति में सहन नहीं की जायेगी हर गुंडा या तो अपराध छोड़े या जेल में हो या जिले से बाहर हो इससे कम पर कोई स्थिति मंजूर नहीं होगी।

आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भेंट के लिए आए एक प्रतिनिधि मंडल से सद्भाविक चर्चा में पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह ने जिला धार के जनसामान्य और जिले के सभी टीआई चौकी प्रभारियों को साफ संदेश भी दिया कि अपराधियों की खैर नहीं निरपराध से बैर नहीं।
कप्तान श्री सिंह ने जिले की आम जनता को आश्वस्त किया और कहा कि संपूर्ण जिले की पुलिस अपने अपने कार्यक्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण करें लोगों की विभाग से सबंधित समस्या को प्राथमिकता से दूर करें।
पुलिस संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के प्रति संवेदनशील व्यवहार करें पुलिस की निष्पक्ष कार्यप्रणाली के प्रति विश्वास को बढ़ाने का काम करें जिले में गुंडागर्दी किसी भी स्थिति में सहन नहीं की जायेगी हर गुंडा या तो अपराध छोड़े या जेल में हो या जिले से बाहर हो इससे कम पर कोई स्थिति मंजूर नहीं होगी और साथ ही यह भी साफ किया कि गुंडागर्दी के विरुद्ध पुलिस बिना किसी दवाब के सख्त कार्यवाही सतत जारी रखेगी।
एसपी ने कहा कि पूरे प्रदेश में मैने सिर्फ एक अपराध पर रासुका की कार्यवाही की थी जो ऐतिहासिक है जिसे कोर्ट द्वारा भी कंफर्म किया गया था।
एसपी ने जनता से कहा कि पुलिस को आप सभी का सहयोग चाहिये में जिले के हर गाँव शहर में आऊंगा।
उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो किसी हाल में बक्शे नही जाएंगे।

प्रतिनिधि मंडल से चर्चा के दौरान एएसपी देवेंद्र पाटीदार, सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे,सायबर सेल टीआई दिनेश शर्मा, कोतवाली टीआई दीपक सिंह चौहान एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Related posts

बुआ के लड़के ने किया जेवरात पर हाथ साफ,कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, सोना जप्त

madhyapradeshnewstrack

किसान की हत्या करने वाला डकैत गिरफ्तार, नजरू सरपंच का हत्यारा भी धराया

madhyapradeshnewstrack

मंडी में हुई चोरी का 48 घंटे में खुलासा,साथ काम करने वाला निकला दगाबाज

madhyapradeshnewstrack

पेट्रोल पंप लूटने से पहले ही धराए सात घातक हथियारबंद बदमाश

madhyapradeshnewstrack

आज़ाद नगर में हुई बच्ची की हत्या पर सख्त हुए मुख्यमंत्री जल्द आरोपी को सजा दिये जाने के निर्देश

madhyapradeshnewstrack

सायबर सेल ने खोजे गुम हुए मोबाइल,खिले फरियादियों के चहरे

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment