MadhyaPradesh News Track
क्राइम

खजराना के चोर पकड़ लाई कोतवाली पुलिस, टीआई ने सात दिन में कर दिया लाखों की चोरी का खुलासा

धार।
गत दिनों शहर के कैलाश नगर निवासी मार्बल व्यापारी फरियादी मुकेश कुमार जाट ने थाना कोतवाली पर आकर रिपोर्ट लिखवाई की मेरे घर की अलमारी से 08-10 लाख रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिये गये है जिस पर थाना कोतवाली धार में अपराध क्रमांक 661/2022 धारा 457,380 भादवि में मामला दर्ज कर जांच में लिया गया था ।

घटना के संबधं में पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह द्वारा चौरी लुट डकैती नकबजनी गृहभेदन के ज्ञात-अज्ञात आरोपीयों की पताराशि एंव गिरफ्तारी के लिए जिले के सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था एवं उपरोक्त मामले की गंभीरता को देखते हुये एसपी आदित्य प्रताप सिंह,एएसपी देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन एवं सीएसपी देवेन्द्र सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई समीर पाटीदार के द्वारा अपराध की पताराशि हेतु टीम का गठन किया गया ।
घटना का खुलासा करने के लिये उपरोक्त टीम द्वारा फरियादी से बारिकी से पुछताछ करने पर पाया की इन्दौर की रहने वाली अंजु उर्फ मिसबा नाम की महिला सुबह घर का काम (झाडु-पौछा) करने हेतु घर देखने आयी थी
जिसे फरियादी द्वारा पुरा घर दिखाया गया एवं आस-पास के लोगो से पुछताछ करने पर जागरुक नागरिको द्वारा बताया की रात की करीब 02 बजे के आस-पास 02 अंजान लड़के एवं 01 लड़की घटना स्थल क्षेत्र में घुम रहे थे फरियादी द्वारा काम मांगने आयी महिला पर शंका होना जाहीर किया जिस आधार पर महिला पर शंका होने पर पुलिस द्वारा महिला के बारे में पता लगाया गया एवं मुखबीर से सुचना प्राप्त हुई की उक्त महिला द्वारा अपने पुरुष मित्र सोनु उर्फ सोहेब व एक अन्य के साथ मिलकर उक्त घटना को अजांम दिया गया है जो घटना करने के बाद से फरार है।


आरोपीयो की तलाश हेतु इन्दौर खजाराना क्षेत्र में लगातार पतारसी की गयी, अथक प्रयासो के बाद मुखबीर से सुचना मिली की संदेही सोनु खजराना क्षेत्र में एक चाय की दुकान के पास बेठा है उक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबीर के द्वारा बतायी दुकान पर घैरा–बंदी कर संदेही सोनु उर्फ सोहेब पिता अनवर खान निवासी खजराना को पकड़ा आरोपी सोनु से पुछताछ करने पर आरोपी नें बताया की में ओर मेरी महिला मित्र मिसबा उर्फ अंजु निवासी चंदन नगर मेरा मित्र मेहबुब निवासी खजराना ने मिल कर फरियादी के घर का दरवाजा तोड़कर अलमारी मे से पैसे चुराये थे, चोरी करने के बाद हम इंदौर भाग गये थे, चोरी के पेसो में से कुछ पेसे मेने मेहबुब ओर मिस्बा को भी दिये थे, आरोपी सोनु द्वारा बतायी गयी जगह से चोरी गया कुल नगद – 5,13,400 रुपये मश्रुका आरोपी सोनु उर्फ सोहेब से आज दिनांक को जप्त कर गिरफ्तार किया गया है अन्य आरोपीयों की तलाश जारी है।
उक्त घटना का पर्दाफाश करने में कोतवाली टीआई समीर पाटीदार, एएसआई गजेन्द्र सिहं चौहान,एएसआई निलेश यादव, प्रधान आरक्षक आसिफ शेख ,आर. शुभम सिंह जादौन, महिला आर. रिंकु रावत एवं सायबर सेल धार के प्रशांत सिंह चौहान का सराहनीय योगदान रहा।

 

Related posts

हथियार तस्करों के खिलाफ अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही,85 पिस्टल कट्टे सहित चोरी का माल बरामद

madhyapradeshnewstrack

थाना राजोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता मोटर साईकिल चोर गिरोह गिरफ्तार 06 बाईक बरामद

धार पुलिस का नशे पर वार,एसपी के निर्देश मिलते ही अचानक बोला नशे के अड्डों पर धावा

madhyapradeshnewstrack

नशे के सौदागरो पर मनावर पुलिस की नकेल,नशेडियो में मचा हडकंप

madhyapradeshnewstrack

शराब तस्करी का नायाब तरीका, कंटेनर में कपड़ा कतरन की आड में ले जा रहे थे गुजरात पुलिस ने दबोचा

madhyapradeshnewstrack

पर्यटकों पर हमला आतंकियों की कायराना हरकत-मुस्लिम पंच सदर राणापुर

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment