MadhyaPradesh News Track
क्राइम

पर्यटकों पर हमला आतंकियों की कायराना हरकत-मुस्लिम पंच सदर राणापुर

पहलगाम आतंकी हमले की मुस्लिम समुदाय ने कड़ी निंदा की

झाबुआ/राणापुर(मुजफ्फर शेख)

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर देश सहित पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राणापुर मुस्लिम समाज ने कड़ी निंदा की है।

राणापुर मुस्लिम पंच सदर मो. सलमान निज़ामी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को कायरता पूर्ण करार देते हुए इसका कड़ा विरोध किया है। मुस्लिम सदर मो.सलमान निज़ामी ने कहा है कि इस हमले से आतंकवादियों की कायरता सामने आ गई है पर्यटकों पर हमला करना निहायत ही शर्मनाक है और यह स्तब्ध कर देने वाला हमला है यह हमला देश के हर नागरिक पर हमला है जिसको किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
मुस्लिम समाज प्रत्येक मृतकों के परिवार और पर्यटकों में हमारे हिन्दू भाइयों की जान की रक्षा करते समय अपने प्राण की आहुति देने वाले शहीद आदिल शाह के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है और समाज का हर सदस्य इस दुख की घड़ी में उनके साथ है।

साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की है की घटना को अंजाम देने वालों
ओर उनको सरंक्षण देने वालों की पहचान की जाकर उनको सख्त से सख्त सजा दी जाना चाहिए और किसी भी तरह से घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को बचना नहीं चाहिए।

Related posts

दो पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, धार झाबुआ इंदौर से चोरी किये दस वाहन बरामद

madhyapradeshnewstrack

खजराना के चोर पकड़ लाई कोतवाली पुलिस, टीआई ने सात दिन में कर दिया लाखों की चोरी का खुलासा

madhyapradeshnewstrack

सायबर सेल ने खोजे गुम हुए मोबाइल,खिले फरियादियों के चहरे

madhyapradeshnewstrack

पुलिस कप्तान के डी–3 अभियान को लेकर भड़काऊ विडीयो बनाया राणापुर पुलिस ने 2 लोगों पर कार्यवाही की

पुलिस की नज़र से नहीं बच सके चोर लाखों रुपये की चोरी की वारदात का हुआ खुलासा

madhyapradeshnewstrack

एसपी की गुंडों को चेतावनी- अपराध छोड़े या जेल जाए बचने के लिए जिले से बाहर चले जाना उपयुक्त

Leave a Comment