धार।
राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आज जारी की गई रैकिंग में आईसीजेएस अपराध और अपराधी गतिविधियों के ट्रेकिंग व नेटवर्क सिस्टम के माध्यम से सर्च करने में पूरे मध्यप्रदेश में धार जिला पहले पायदान पर रहा है।
गौरतलब है की पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले भर की पुलिस द्वारा मध्य प्रदेश में सर्वाधिक रिकार्ड 2,18,190 सर्च किया गया जो कि दिये गये लक्ष्य का 3000% रहा।उक्त कार्यवाही के माध्यम से अपराधों की रोकथाम एवं मुख्यतः महिला सशक्तिकरण की दिशा में
महिलाओ के विरूद्ध अपराध होने पर अपराधियों की पहचान कर उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की गई साथ ही आदतन अपराधियों की धरपकड भी की जा सकी।

एसपी मनोज कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों को लगातार आईसीजेएस की बढती उपयोगिता से अवगत कराया गया एवं अभियुक्त अपराधियों बदमाशों का डाटा सर्च करने के लिए प्रेरित करते हुए निर्देशित किया गया जिसके बाद सभी थानों द्वारा आईसीजेसे पोर्टल को गंभीरता से लिया जा कर जिला धार को प्रथम स्थान पर लाया गया है।
ऐसे समझें क्या है आईसीजेएस पोर्टल-
आईसीजेएस इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम पोर्टल एनसीआरबी द्वारा विकसित किया गया एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके द्वारा संपूर्ण भारत के अधिकतम राज्य जहा सीसीटीएन पोर्टल के माध्यम से पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है जिसके संपूर्ण डाटा का सिन्थेसिस एवं एनालिटिकल रिपोर्ट इस पोर्टल के माध्यम से जनरेट की जाती है। सामान्य भाषा में संपूर्ण भारत के अधिकतम राज्यों के अभियुक्त अपराधियों का डाटा आईसीजेएस पोर्टल पर उपलब्ध है जिससे अपराधी की पहचान आसानी से हो जाती है एवं अभियुक्त का पूरा रेकॉर्ड सामने आ जाता है जिसका उपयोग पुलिस विभाग द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु किया जाता है।
पूरे प्रदेश की रैकिंग में धार पुलिस के पहले स्थान पर आने से पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।
