MadhyaPradesh News Track
क्राइम

महिंद्रा शोरूम गबन मामले का खुलासा,कैशियर सहित सटोरियों को धार पुलिस ने किया गिरफ्तार लाखो रुपये जप्त

धार@
धार के महिंद्रा शोरूम पर हुए लाखो रुपए के गबन के मामले में धार पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुवे कैशियर से गबन के पैसे लेने वाले आईपीएल क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले चार सटोरियों को भी गिरफ्तार किया है एवं सबसे खास बात ये है कि पुलिस टीमो द्वारा सीएसपी देवेंद्र धुर्वे ओर कोतवाली टीआई समीर पाटीदार के नेतृत्व में गबन किये गए करीब अड़तालीस लाख रुपए से अधिक की राशि भी जप्त कर ली है।
महिंद्रा शोरूम के कैशियर द्वारा गबन किये गए पेसो को आईपीएल का सट्टा चलाने वाले सटोरियों को दिया था वही पुलिस द्वारा शोरूम के कैशियर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है आज पुलिस टीम द्वारा चार सटोरिये भी पकड़ लिये गए है।
पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने पुरे मामले का खुलासा किया है।
एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार ने की जानकारी देते हुए बताया कि गत दिनों सोम्या विकल्स कंपनी के जनरल मैनेजर अकाउंटेंट दिनेश देहाडराय निवासी सिलिकॉन सिटी इंदौर ने लिखित में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कंपनी के अधिकृत महिंद्रा शोरूम धार में कैशियर अश्विन गोस्वामी द्वारा दिनाक 1.05.22 से 9.06.22 तक शोरूम एवं वर्कशॉप की जमा राशि मे पचास लाख रुपये करीब का गबन करते हुए शोरूम आना बंद कर दिया एव अपना फोन भी बंद कर लिया था घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह ने सीएसपी देवेंद्र धुर्वे एवं कोतवाली टीआई समीर पाटीदार के नेतृत्व में टीम को गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी एवं गबन किया ऐसा जप्त करने हेतु लगाया था।


मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा आरोपी कैशियर अश्विन पिता विनय गोस्वामी निवासी अवली तहसील अंजड़ जिला बड़वानी हाल मुकाम इंदिरा कॉलोनी धार को गिरफ्तार कर लिया था पुलिस पूछताछ में कैशियर ने बताया कि सिंघाना तहसील मनावर के रहने वाले क्रिकेट के नामचीन सटोरियों जिनमें राजदीप पिता जगदीश राठौड़, सावंत पिता हेमंत राठौड़, एवं धार के पारस पिता रतनलाल अग्रवाल ने आरोपी को उसका कर कंपनी की राशि में गबन कर क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा लगाने एवं राशि तीन गुना कर आधा-आधा रखने का लालच देकर एवं एक दो बार उसे बड़े सट्टे में मुनाफा देकर लालच दिया एवं कंपनी की अधिक से अधिक राशि को गबन कर सटोरियों के पास जमा करवाया जिसके कारण आरोपी कैशियर अश्विन सटोरियों के उसकावे व लालच में आक करीब पचास लाख रुपये की राशि का टुकड़ों टुकड़ों में गबन कर आरोपी सटोरियों को देता रहा।
जांच के दौरान मुख्य आरोपी अश्विन द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर दबिश देकर पुलिस टीमों द्वारा सिंघाना तहसील मनावर के दो आरोपी सटोरिए राजदीप पिता जगदीश सावन पिता हेमंत राठौर और धार शहर के पारस पिता रतनलाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया जिनसे पूछताछ में खुलासा हुआ की इनका चौथा साथी प्रदीप पिता हेमा जी राठौर निवासी सिंघाना तहसील मनावर के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक मुख्य आरोपी कैशियर अश्विन को महिंद्रा शोरूम में गबन करने के लिए उसकाया था।
गबन से प्राप्त हुई राशि हिस्सेदारी कर आपस में बांट ली।
पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी सटोरिए प्रदीप राठौर को भी गिरफ्तार कर लिया है साथ ही पुलिस टीमों द्वारा गबन की गई रकम करीब 48 लाख अठारह हजार से अधिक जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

गबन करने वाले कैशियर एवं नामचीन सटोरियों को पकड़ने में कोतवाली टीआई समीर पाटीदार,सब इंस्पेक्टर सौरभ शुक्ला, प्रधान आरक्षक आसिफ शेख,
सायबर सेल धार के प्रशांत सिंह चौहान,प्रधान आरक्षक योगेश शर्मा,सुनील यादव,आरक्षक प्रदीप पाटिल, अरविंद चौहान, शुभम जादौन, शिव वास्केल का विशेष योगदान रहा।

Related posts

आज़ाद नगर में हुई बच्ची की हत्या पर सख्त हुए मुख्यमंत्री जल्द आरोपी को सजा दिये जाने के निर्देश

madhyapradeshnewstrack

सायबर सेल ने खोजे गुम हुए मोबाइल,खिले फरियादियों के चहरे

madhyapradeshnewstrack

आईपीएस सुजावल जग्गा सादी वर्दी में पहुँचे टांडा हर गाड़ी की “कुंडली” चेक की वाहन चोरी रोकने के लिए नई रणनीति

madhyapradeshnewstrack

महिला थाना टीम के प्रयासों ने 35 परिवारों को टूटने से बचाया

madhyapradeshnewstrack

सायबर सेल धार ने सिखाए सायबर क्राईम से बचने के गुर

madhyapradeshnewstrack

तितली भँवरे के भंवर में उलझ रहा युवाओं का भविष्य

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment