MadhyaPradesh News Track
क्राइम

कुख्यात”लेडी डॉन” के कारनामे सुनकर उड़ जाएंगे आपके होंश,पहले से दर्ज हैं कई मामले

धार@इंदौरी लेडी डॉन जिसके कारनामे सुनकर आपके होंश फाख्ता हो जाएंगे इसने महिला होकर इतने जघन्य अपराध किये हैं की पुलिस और जनता दोनो हैरत में पड़ गए है।

चलिये आपको बताते हैं इस लेडी डॉन सपना के कारनामे गत दिनों बाणगंगा इंदोर के इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी विनोद साहू अपनी दूसरी पत्नी सपना साहू व उसकी सहेली रेणु शर्मा उर्फ रेणुका गोस्वामी उसके साथी राजेश उर्फ नवल के साथ प्रॉपर्टी खरीदने खरगोन जा रहे थे तभी करीब दोपहर 2:00 बजे धामनोद बाईपास पर रेनू ने बाथरूम के बहाने से कार रुकवाई तभी रेणु ओर सपना गाड़ी से बाहर निकल गए गाड़ी में बैठे राजेश उर्फ नवल ने विनोद साहू को अचानक गोली मार दि जो विनोद के कंधे पर लगी एवं राजेश कार लेकर भाग गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए धार के पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह ने एसडीओपी धामनोद राहुल खरे व धामनोद टीआई राजकुमार यादव एवं उनकी टीम को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने हेतु लगाया पुलिस को जांच के दौरान विनोद की कार वास्तु धाम कॉलोनी के पीछे खड़ी मिली जिसमें फायर किया गया खाली कारतूस एवं खून के निशान मिले वही फरियादी का पर्स मोबाइल गायब था सीसीटीवी फुटेज ओर मुखबिरों द्वारा राजेश ओर रेणु के इंदौर के ग्राम दूधिया में किराए का मकान ढूंढने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने नकली मकान मालिक बन सायबर सेल की मदद से राजेश के मोबाईल पर काल कर उसे धर दबोचा पूछताछ में राजेश उर्फ नवल के सनसनीखेज खुलासे ने सभी के होंश उड़ दिये राजेश ने बताया कि विनोद की दूसरी पत्नी सपना ने हि प्लानिंग कर के विनोद को लुटने ओर प्रॉपर्टी के कागज हड़पने ओर उसकी हत्या करने के लिये हमें कहा था एवं सपना ने ही मेरा नाम राजेश रख विनोद से मिलवाया था।
जब थाने पर एफआईआर दर्ज करवाई तो शातिर सपना ने अपना नाम विनोद की पहली पत्नी शालिनी साहू बताया बाद में वह अस्पताल से गायब हो गई।

जब सपना को पुलिस ने हिरासत मे लेकर पुछताछ की तो पहले तो बह नानुकुर करती रही फिर पुलिस ने सख्ती से पुछताछ की तो सपना ने बताया की सन् 2013 मे उसने विनोद साहू से दुसरी शादी की थी तथा विनोद साहू की भी यह दुसरी शादी थी उस समय विनोद साहू की आर्थिक स्थिती अच्छी नही थी तो सपना ने विनोद साहू की वित्तिय सहायता कर उसके व्यापार को स्थापित किया था परन्तु पिछले दो साल से विनोद साहू सपना को अनदेखा कर अपनी पहली पत्नि के साथ रह रहा था तथा उसे पत्नि का दर्जा नही दे रहा था इसी बात से आहत होकर उसने योजनाबद्ध तरीके से राजेश उर्फ नवलसिह व उसकी साथी रेणुका के साथ मिलकर विनोद साहू को लूट कर जान से मारने की साजिश रची थी।
अपहरण कर जिंदा जमीन में गाड़ने का मामला भी है दर्ज-
पुलिस ने सपना का रिकार्ड खंगाला तो इन्दौर जिले मे थाना एरोड्रम ,जुनी इन्दौर व साउथ तुकोगंज मे धोखाधडी कुटरचना,अपहरण एवं जालसाजी के कुल 6 अपराध पन्जीबद्ध होना पाये गये अपहरण के एक मामले में तो व्यक्ति को अपहरण कर जमीन में जिंदा गाड़ने की तैयारी भी सपना द्वारा की गई थी लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा था।

Related posts

नोगाँव में हुई चोरी के आरोपी को क्राईम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

अपराध करने वालो का आईसीजेएस डेटा सर्च करने में धार जिला पूरे प्रदेश में अव्वल

धार पुलिस का नशे पर वार,एसपी के निर्देश मिलते ही अचानक बोला नशे के अड्डों पर धावा

madhyapradeshnewstrack

हथियार तस्करों के खिलाफ अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही,85 पिस्टल कट्टे सहित चोरी का माल बरामद

madhyapradeshnewstrack

एसपी की गुंडों को चेतावनी- अपराध छोड़े या जेल जाए बचने के लिए जिले से बाहर चले जाना उपयुक्त

धार में आबकारी विभाग की कार्यवाही 02 अक्टूबर शुष्क दिवस पर खपाये जाने के लिए खेत पर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त हुई

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment