MadhyaPradesh News Track
क्राइम

पुलिस की नज़र से नहीं बच सके चोर लाखों रुपये की चोरी की वारदात का हुआ खुलासा

सीएसपी आईपीएस सुजावल जग्गा की टीम ने चंद दिनों में किया सनसनीखेज वारदात का खुलासा चोरी गया माल बरामद

धार।
पिछले दिनों शहर के बस स्टैंड स्थित इंद्रा कॉलोनी में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही चोरी हुए सोने चांदी के जेवरात जप्त किये हैं।

धार एसपी मंयक अवस्थी के निर्देशन व एएसपी विजय डावर एएसपी उत्तर पारूल बेलापुरकर के मार्गदर्शन में धार जिले में लूट चोरी नकबजनी और संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पिछले कुछ दिनों से धार सीएसपी आईपीएस सुजावल जग्गा को शहर में चोरी की वारदाते होने की शिकायत मिल रही थी जिस पर उन्होंने मुखबिरों को सक्रिय करते हुए साथ ही शहर वासियों ओर दुकानदारों से सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें चालू करने की अपील करते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया था।
02 अक्टूबर को इंद्रा कॉलोनी बस स्टैंड निवासी फरियादीया आफरीन पिता तसलीम ने कोतवाली थाने पर रिपोर्टर दर्ज करवाई थी की 01 अक्टूबर की दरम्यान रात उनके सूने मकान में घूसकर अज्ञात चोर अलमारी का ताला तोडकर सोने का मंगलसूत्र मोती चाँदी के पायबाज चैन व नगदी चुराकर ले गये है रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच मे लिया था।
चोरी का जल्द खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सीएसपी आईपीएस सुजावल जुग्गा नेतृत्व में थाना कोतवाली की विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें कोतवाली टीआई समीर पाटीदार एसआई सावन मुवेल प्र.आर आसीफ शेख प्र.आर सुनिल यादव आर.शुभम जादौन को लिया गया।
पुलिस टीम ने मुखबिरों को एक्टिव किया और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर संदिग्ध आरोपी साहिल उर्फ काला पिता मुबारिक जाति मुसलमान निवासी इन्द्राकालोनी व परवेज पिता रसीद पटेल जाति नायता निवासी इन्द्राकालोनी को पकड कर सख्ती से पूछताछ की पूछताछ में आरोपीयो ने चोरी करना कबूला है। पुलिस टीम ने आरोपी साहिल के कब्जे से मंगलसूत्र का सोने का पेण्डल मोती व आरोपी परवेज से एक जोडी चाँदी की पायजब व चैन जप्त की है जबकि आरोपियों ने नगदी रूपये खर्च करना बताया है आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने व चोरी का माल जप्त करने में कोतवाली टीआई समीर पाटीदार उनि सावन मुवेल प्र.आर आसीफ शेख प्र.आर सुनिल यादव आर.शुभम जादौन की सराहनीय भूमिका रही है।

Related posts

मंडी में हुई चोरी का 48 घंटे में खुलासा,साथ काम करने वाला निकला दगाबाज

madhyapradeshnewstrack

धार एसपी की बड़ी कार्यवाही कई राज्यों में वांटेड हथियार तस्कर आए पकड़ में 35 मामले है दर्ज

madhyapradeshnewstrack

धार में आबकारी विभाग की कार्यवाही 02 अक्टूबर शुष्क दिवस पर खपाये जाने के लिए खेत पर रखी गई भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त हुई

madhyapradeshnewstrack

क्लिनिक बंद कर घर जा रहे व्यक्ति के साथ हुई लुट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया खुलासा

क्राईम ब्रांच ने बोला जुए के अड्डे पर धावा लाखों रुपये के साथ 32 जुएबाज पकड़ाए

madhyapradeshnewstrack

महिंद्रा शोरूम गबन मामले का खुलासा,कैशियर सहित सटोरियों को धार पुलिस ने किया गिरफ्तार लाखो रुपये जप्त

Leave a Comment