MadhyaPradesh News Track
क्राइम

गुण्डो ने मचाया भवानी नगर में आतंक,दलित समाज ने किया कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव

इंदौर।(विनोद राज चौहान)

सोमवार रात थाना बाणगंगा क्षेत्र के न्यू भवानी नगर में रहने वाले लिस्टेड बदमाश महेश भाट और उसकी गैंग द्वारा 25 से अधिक रहवासियों पर उनके घर जाकर बिना कारण के जानलेवा हमला किया एवं निर्दोष लोगों के घरों में तोड़फोड़ की गई गुण्डो की गैंग ने लठ्ठ धारिये फरसे और तलवारों से भवानी नगर रहवासियों पर हमला किया ।
गुण्डो के हमले में 2 महिलाएं 3 पुरुष सहित 1.5 साल का बालक दिव्यांश गम्भीर रूप से घायल हो गए साथ ही घर के बाहर खड़ी रहवासियों की 20 से अधिक दो पहिया व चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर आगजनी भी की गई।
क्षेत्र में आतंक मचा रही गुंडों की गैंग ने सड़क पर आने जाने वाली महिलाओं और छोटी बच्चियों के ऊपर चाकू और धारदार हथियारों से हमला करने की जानकारी भी सामने आई है।


जिसमें कई महिलाओं को गंभीर चोट आई है कालोनी में रहने वाले रहवासी बताते हैं गुंडा महेश भाट ओर उसकी गैंग शराब गांजा भांग पाउडर ड्रग्स जैसे अनेक प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन करती हैं और यहां रहने वाले युवाओं को नशीला पदार्थ भी बेचता है गुण्डा महेश भाट दो दिन पूर्व ही वो जेल से छूट कर आया था।
वो चाहता है की रहवासी उससे महेश दादा के नाम से बुलाए और उसे दुकानों से हफ्ता दे इसीलिए महेश भाट और उसकी गैंग द्वारा इस जघन्य घटना को अंजाम दिया गया है।


घटना से आक्रोशित रहवासी अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए पलासिया स्थित कमिश्नर ऑफिस पहुंचे एवं डीआईजी मनीष कपूरिया के साथ डीसीपी राजेश सिंह एवं डीसीपी धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया को आपबीती सुनाई तीनो पुलिस अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कड़ी कार्यवाही की बात कही।
पुलिस अधिकारियों को घटना की विस्तृत जानकारी अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने दी और कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर रासुका निरुद्ध किया जाएं साथ ही आरोपियों ने जानलेवा हमला किया हैं इसलिए धारा 307 के तहत् मुकदमा दर्ज किया जाय चूंकि गुंडों के आतंक से रहवासी बहुत ही भयभीत हैं इसलिए गुण्डो के मकान जमींदोज किए जाएं डीआईजी मनीष कपूरिया ने रहवासियों एवं बलाई महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश परमार को आश्वास्त किया है कि आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी।

तत्पश्चात रहवासियों ने कलेक्टर कार्यालय की ओर रुख किया एवं एडीएम अभय बेडेकर से मुलाकात कर मनोज परमार ने उक्त घटना से अवगत कराया और हमले से जो आर्थिक हानि हुई है उसकी छतिपूर्ति कर मुआवजा देने की मांग की।


इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा पार्षद विजय परमार
राजेश सिसौदिया वार्ड अध्यक्ष इंदर परमार संतोष नागर
धन्नालाल सोलंकी चिंटू मालवीय रोहित आंजना साई राम
उत्सव सोलंकी विशाल चौहान संजू गेहलोत शुभम परमार
रोहित बड़के और समस्त अखिल भारतीय बलाई महासंघ के पदाधिकारीयो सहित सैकड़ो की संख्या में रहवासी एवम दलित समाजजन मौजूद थे।

Related posts

पुलिस कप्तान की सोशल पुलिसिंग के आने लगे सुखद परिणाम जिलें में अवैध जुए सट्टे के विरुध्द बड़ी कार्यवाही

आईपीएस सुजावल जग्गा सादी वर्दी में पहुँचे टांडा हर गाड़ी की “कुंडली” चेक की वाहन चोरी रोकने के लिए नई रणनीति

madhyapradeshnewstrack

शातिर ईरानी गैंग का चेन स्नैचर गिरफ्तार,पुणे से पकड़ लाई नोगाँव पुलिस

madhyapradeshnewstrack

पर्यटकों पर हमला आतंकियों की कायराना हरकत-मुस्लिम पंच सदर राणापुर

madhyapradeshnewstrack

पुलिस कप्तान की सख्ती से आई अपराधों में कमी थाना प्रभारियों को ताकीद न बिगड़े सौहाद्र

शराब तस्करी का नायाब तरीका, कंटेनर में कपड़ा कतरन की आड में ले जा रहे थे गुजरात पुलिस ने दबोचा

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment