MadhyaPradesh News Track
क्राइम

धार पुलिस का नशे पर वार,एसपी के निर्देश मिलते ही अचानक बोला नशे के अड्डों पर धावा

धार।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्चुअल बैठक के माध्यम से एवं मांडू प्रवास पर प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार करने वालो को सख्त चेतावनी दी गई थी एवं सभी जिलों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई थी जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा नशे पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। जिसमें उन्होंने मुख्य रूप से अवैध शराब के भंडारण, परिवहन, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए थे साथ ही उन्होंने स्कूल – कॉलेजो के आसपास गुमटी, होटलों और दुकानों की सघन चेकिंग करने तथा नशे का कारोबार करने में संलिप्त गिरोह पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा भी इन निर्देशों के पालन हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को आदेशित किया गया था ।

पुलिस कप्तान आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश मिलते ही सभी सीएसपी एसडीओपी एवं पुलिस अधिकारियो ने शाम से ही लगातार भ्रमण करते हुए सघन चेकिंग कर कर नशे के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की।


जिले भर में पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो का नशा कराने वाले स्थानो कुल 90 स्थानों तथा अवैध शराब पिने/ पिलाने वाले कुल 83 स्थानो पर पुलिस द्वारा चेकिंग की गयी, जिसमे विधि विरुध्द पाने पर आबकारी एक्ट के 58 प्रकरण दर्ज किये गए ।
जिले भर में नशे के विरुध्द पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

झाबुआ जिले में अवैध शराब का परिवहन जोरों पर राणापुर पुलिस ने लाखों रुपये की अवैध शराब पकड़ी

पर्यटकों पर हमला आतंकियों की कायराना हरकत-मुस्लिम पंच सदर राणापुर

madhyapradeshnewstrack

सदर बाजार थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी की वारदाते,धार्मिक स्थल को बनाया निशाना

पुलिस कप्तान के डी–3 अभियान को लेकर भड़काऊ विडीयो बनाया राणापुर पुलिस ने 2 लोगों पर कार्यवाही की

सिरफिरे ने की चाकू मारकर बच्ची की हत्या,प्रशासन ने तोड़ा मकान

madhyapradeshnewstrack

सिंघाना पुलिस को मिली सफलता 5 लाख रुपये कीमत का गांजा पकड़ाया

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment