MadhyaPradesh News Track
क्राइम

सिरफिरे ने की चाकू मारकर बच्ची की हत्या,प्रशासन ने तोड़ा मकान

इंदौर@आरिफा शेख
इंदौर के आजाद नगर में रहने वाली सात साल की बच्ची की एक युवक द्वारा चाकुओं से गोद कर हत्या कर दिये जाने से सनसनी फैल गई बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से बीमार युवक घर के बाहर खेल रही बच्ची को चोंटी पकड़ कर उसके घर मे ले गया और ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर मासूम को मौत के घाट उतार दिया मासूम के साथ हत्यारे ने गंदी हरकत की या नहीं उसकी जानकारी पोस्टमार्टम के बाद सामने आएगी।

जानकारी के मुताबिक आजाद नगर में मोहम्मदी मस्जिद के पास रहने वाली माहे नूर अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी पड़ोस में रहने वाला सद्दाम नाम का युवक उसे चोंटी पकड़ कर अपने घर मे ले गया कुछ लोगो द्वारा सद्दाम को बच्ची को ले जाते देख लिया तो तुरंत बच्ची के घर वालो को सूचना दी जब घर वाले सद्दाम के घर पहुचे तो उसने दरवाजा अंदर से बंद किया हुआ था रहवासियों की मदद से दरवाजे को तोड़ा गया तो सभी के होंश उड़ गए सद्दाम ने बच्ची पर चाकुओं से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार चुका था और उसका खून पी रहा था एव गलत हरकतें भी कर रहा था रहवासियों द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी एवं सद्दाम को पकड़ उसकी पिटाई भी कर दी गई।
बच्ची को एमवाय अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बच्ची के परिजन कांग्रेस नेता शेख अलीम के साथ आजाद नगर थाने पहुचे ओर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई वही क्षेत्रवासियों द्वारा घटना को लेकर आजाद नगर थाने पर जमकर हंगामा किया गया।
खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपी सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया था एवं उसका मकान तोड़ने की कार्यवाही शुरू कर दी गई थी।

थाने पर हंगामा पुलिस ने किया लाठीचार्ज-

मासूम के हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे लोगों द्वारा आजाद नगर थाने पर जमकर हंगामा मचाया गया भीड़ में शामिल कुछ लोगों द्वारा नगर निगम की गाड़ियों के कांच फोड़ दिए गए पुलिस द्वारा लाठी चर्ज करते हुए भीड़ को खदेड़ दिया गया एवं भारी पुलिस बल इलाके में तैनात कर दिया गया है।

Related posts

पुलिस ने चलाया ऑपरेशन प्रहार कुख्यात हथियार तस्कर लखन सिकलीगर गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

भूमाफियाओं के हौंसले बुलंद कोर्ट के आदेशों की अवहेलना के साथ ही जमीन मालिक पर धारदार हथियारों से किया जानलेवा हमला

madhyapradeshnewstrack

पुलिस कप्तान की सोशल पुलिसिंग के आने लगे सुखद परिणाम जिलें में अवैध जुए सट्टे के विरुध्द बड़ी कार्यवाही

पर्यटकों पर हमला आतंकियों की कायराना हरकत-मुस्लिम पंच सदर राणापुर

madhyapradeshnewstrack

पेट्रोल पंप लूटने से पहले ही धराए सात घातक हथियारबंद बदमाश

madhyapradeshnewstrack

आईपीएस सुजावल जग्गा सादी वर्दी में पहुँचे टांडा हर गाड़ी की “कुंडली” चेक की वाहन चोरी रोकने के लिए नई रणनीति

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment