MadhyaPradesh News Track
क्राइम

पुलिस कप्तान की सख्ती से आई अपराधों में कमी थाना प्रभारियों को ताकीद न बिगड़े सौहाद्र

धार।
गत दिनों पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराधों की समीक्षा करने के लिए क्राईम मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी एसडीओपी सीएसपी टीआई चौकी प्रभारी शामिल हुए।

क्राईम मिटींग के दौरान पिछले तीन सालों के अपराधों के तुलनात्मक चार्ट से यह स्पष्ट है की नए पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह के कामकाज संभालने के बाद से अपराधों में कमी आई है आईपीसी के जो अपराध साल 2022 में 5110 थे उनमे 428 से अधिक अपराधों की गिरावट आई है और आज की स्थिति में अपराधों की संख्या 4682 पर सीमीत हो गई है।
बताया जाता है कि इस गिरावट का सीधा संबंध एसपी मनोज कुमार सिंह के आदेश से जिले में बढी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के कारण देखा जा सकता है जिससे अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगी है।
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही वर्ष 2022- 15159, प्रतिबंधात्म कार्यवाही वर्ष 2023- 16,006 साथ ही जिला धार में जुआ-सट्टा के विरूद्ध पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही से पूर्णतः अंकुश भी लगाया गया है महिला संबंधी अपराध जो की वर्ष 2022 में 1226 से अधिक दर्ज किये गये थे एसपी श्री सिंह की सख्त नो टॉलरेंस पॉलिसी के चलते उक्त अपराधों में वर्ष 2023 में 1093 दर्ज हुए है जो की महिलाओं के विरूद्ध अपराधों में कमी को दर्शाता है।
पुलिस कप्तान द्वारा जिलें में सोशल पुलिसिंग को बढावा देने विभिन्न गांवो में जा कर खाटला बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिससे ग्रासरूट लेवल पर नागरिक जनसामान्य की व्यथा को समझा जा कर उनका त्वरित निराकरण किया जा सके साथ ही महिला सशक्तिकरण, शिक्षा का महत्व एवं अन्य सामाजिक विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा एवं सेन्सेटाईजेशन किया जा रहा है।जिससे जिले में कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढावा मिल रहा है नागरिक जनसामान्य एवं पुलिस के संबंधो में विश्वास की डोर बंधी है इसी प्रकार नवागत पुलिस कप्तान के निर्देशन में अनुसूचित जनजाति के विरूद्ध अपराधों में भी गिरावट आई है जो की जिला धार के ट्राईबल बेल्ट होने से अत्यधित हर्ष का विषय है। सीएम हेल्पलाईन में लगातार किये जा रहे प्रयत्नों से जिला धार को सीएम हेल्पलाईन निराकरण अंतर्गत गत माह मध्य प्रदेश में चतुर्थ स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके अंतर्गत महिला सुरक्षा शाखा द्वारा 100 प्रतिशत, सीएसपी पीथमपुर द्वारा 96.59 प्रतिशत, एसडीओपी धामनोद द्वारा 92.30 प्रतिशत एसडीओपी बदनावर द्वारा 91.87 प्रतिशत सीएम हेल्पलाईन से प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया गया गृह विभाग द्वारा पुलिस के मॉर्डनाईजेशन हेतु लिये जा रहे स्टेप्स अंतर्गत भी एसपी श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में जिला धार की पर्फोर्मेंस लगातार अच्छी होती जा रही है उदाहरण के लिय गत माह आईसीजेएस अतंर्गत 46,000 से अधिक डाटा सर्च किया गया था जो की इस माह दिनांक 21.06.23 की स्थिति में 1,50,000 से अधिक है जो की एसपी के कुशल निर्देशन को दर्शाता है।
क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने सभी थाना प्रभारीयों को अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध सख्त कदम लेने के लिए सीधे तौर पर निर्देशित किया गया।
जिससे की जिले का सामाजिक सौहाद्र किसी भी असमाजिक तत्व के कारण प्रभावित ना हो।

Related posts

65 हजार का अंतरराज्यीय इनामी डकैत गिरफ्तार, मर्सिडीज कार से करता था डकैती

madhyapradeshnewstrack

धार के बदनावर में हनी ट्रेप में उलझाकर वसूली करने वाला गिरोह पकड़ाया

madhyapradeshnewstrack

अपराध करने वालो का आईसीजेएस डेटा सर्च करने में धार जिला पूरे प्रदेश में अव्वल

एसपी की गुंडों को चेतावनी- अपराध छोड़े या जेल जाए बचने के लिए जिले से बाहर चले जाना उपयुक्त

सायबर सेल धार ने सिखाए सायबर क्राईम से बचने के गुर

madhyapradeshnewstrack

सिंघाना पुलिस को मिली सफलता 5 लाख रुपये कीमत का गांजा पकड़ाया

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment