धार।
शहर के नोगाँव थाना क्षेत्र में 03 दिन पूर्व हुई लाखो रुपये की चोरी के आरोपी को क्राईम ब्रांच धार एवं नोगाँव पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे ने बताया कि थाना नौगांव क्षेत्रांतर्गत श्रीजी धाम कालोनी में सूने घर में ताला तोडकर चोरी करने वाले गिरोह का आज क्राईम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है थाना टांडा क्षेत्र के रहने वाले 03 आरोपियों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
क्राईम ब्रांच, थाना नौगांव व थाना टांडा पुलिस ने 01 आरोपी नासु भील निवासी बड़वी थाना टांडा को चोरी के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी सहित किया गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के कब्जे से चोरी गया मश्रुका में सोने का हार, झुमके, हाथ की चुडिया, बाली कुल 10 तोला के आभूषण व 54,600/- रू. नगदी कुल मश्रुका कीमत 6,54,600/- रू. का जप्त किया।

पकडे गए आरोपी नासु भील पर पूर्व में धार जिलें के थाना टांडा , कुक्षी, बाग, नौगांव व थाना मेनगांव जिला खरगोन पर करीब 20 चोरी/नकबजनी, लूट व मारपीट के अपराध पंजीबद्ध हैं वारदात में शामिल 02 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
दिनांक 08.02.2023 की दरमियानी रात में अज्ञात बदमाशों ने थाना नौगांव क्षेत्रांतर्गत श्रीजी धाम कालोनी में स्थित फरियादी मुनेन्द्र पिता फुलसिंह जादोन(उप निरीक्षक आबकारी विभाग धार) के घर का नकुचा तोड़कर फरियादी के सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चुराकर ले गये थे। फरियादी मुनेन्द्र की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना नौगांव में अपराध क्रमांक 52/23 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक धार आदित्य प्रताप सिंह द्वारा उक्त चोरी/नकबजनी में सम्मिलित गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों की शीघ्र पतारसी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक धारदेवेन्द्रसिंह धुर्वे, उप पुलिस अधीक्षक डीपीओ/सायबर शाखा धार नीलेश्वरी डावर,क्राईम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा व थाना प्रभारी नौगांव भागचंद्र तंवर को उचित दिशा निर्देश जारी कर उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
क्राईम टीम द्वारा जिलें में चोरी/नकबजनी में पूर्व में गिरफ्तार/सजायाब आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई जिसमें टीम द्वारा पाया गया कि थाना टांडा अंतर्गत ग्राम बड़वी का रहने वाला नासु पिता नवलसिंह भील, जो पूर्व में भी कई बार थाना टांडा, बाग, कुक्षी, नौगांव थाने पर चोरी/नकबजनी व लूट के केस में गिरफ्तार होकर सजायाब है वर्तमान में विगत 7-8 माह से जेल से जमानत पर चल रहा है तथा आए दिन टांडा क्षेत्र में खर्चीली पार्टीया कर रहा है यदि इसे पकड़कर पूछताछ की जाए तो जिले में हो रही चोरी/नकबजनी में कुछ सुराग पुलिस को मिल सकता है।
क्राईम ब्रांच टीम द्वारा उपरोक्त जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं कल दिनांक 10.02.2023 को क्राईम ब्रांच धार, थाना नौगांव व थाना टांडा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए नासु पिता नवलसिंह मछार जाति भील उम्र 33 साल निवासी ग्राम बड़वी स्कूल फलिया थाना टांडा जिला धार को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया।
पुलिस टीम द्वारा थाना नौगांव के अपराध क्रमांक 52/23 धारा 457, 380 भादवि में नासु से पूछताछ करते ना-नकुर करने लगा टीम द्वारा हिकमत-अमली से पूछताछ करते उसने 03 दिन पहले अपने 02 अन्य साथियों सुरेश पिता रूपसिंह भील व रिछू पिता ज्ञानसिंह भील निवासीगण गरडावद के साथ थाना नौगांव क्षेत्रांतर्गत श्रीजीधाम कालोनी से सूने मकान का ताला तोडकर चोरी की वारदात करना कबूल किया तथा चोरी में मिले कुल 1,50,000/- नगदी रूपयो को आपस में बाटना कबूल किया। टीम द्वारा आरोपी नासु की निशादेही से उसके घर से 01 सोने का हार, 02 चेन पेंडल, 02 हाथ की चुडिया, 01 जोडी झुमके, 01 जोडी कान की बाली, 01 जोडी चांदी की पायल आदि कुल 10 तोला के आभूषण व नगदी 54,600/- रू. कुल मश्रुका कीमत 6,54,600/- रू. का जप्त किया।
पकडे़ गए आरोपी नासू का अपराधिक रिकार्ड थाना टांडा, थाना बाग, थाना कुक्षी व थाना नौगांव पर चेक करते करीब 20 चोरी/नकबजनी, लूट व मारपीट के अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया। प्रकरण में शेष 02 आरोपियों सुरेश पिता रूपसिंह भील व रिछू पिता ज्ञानसिंह भील निवासीगण गरडावद की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा उनके घरो पर दबिश दी गई, परंतु आरोपी फरार हो गए जिनके गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
