MadhyaPradesh News Track
क्राइम

हथियार तस्करों के खिलाफ अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही,85 पिस्टल कट्टे सहित चोरी का माल बरामद

धार।
धार जिले का मनावर गंधवानी ओर बाकानेर क्षेत्र अवैध हथियारों के निर्माण और खरीदी फरोख्त के लिये मशहूर है या यूं कहें कि बदनाम है अवैध हथियारों का व्यापार करने वाले सिकलीगर एवं अन्य बदमाशों पर पुलिस द्वारा गाहे बाहे कार्यवाही की जाती है लेकिन जिले के इतिहास में धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व में मनावर पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो ताला चाबी बनाने की आड़ में घरों में चोरी को अंजाम देते थे और यही लोग हथियारों की तस्करी भी करते थे।

एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार मनावर एसडीओपी धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में मनावर पुलिस द्वारा एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो अवैध हथियारों की तस्करी के साथ ही चोरी ओर नकबजनी की वारदातों को अंजाम दे रहा था इस गिरोह में महाराष्ट्र और खरगोन के आरोपी भी शामिल है वही एक आरोपी की गुजरात एटीएस को लंबे समय से तलाश थी।

मनावर टीआई नीरज बिरथरे को मुखबिर से सूचना मिली कि दो आरोपी मोटरसाइकिल से अवैध हथियार बेचने के लिए जा रहे है सूचना पर टीआई ने सिंघाना चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयडिया को लगाया था जिन्होंने बड़वानी रोड पलासी फटा ग्राम पलासी पर नाकेबंदी करते हुए आरोपी विनोद सिंह पिता मनोज सिंह पंजाबी जाति सिकलीगर निवासी बाकानेर को पकड़ा जिसका साथी आरोपी पवित्र सिंह पिता लक्ष्मण सिंह पटवा जाति सिकलीगर निवासी सिगनूर थाना गोगावा खरगोन मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया पुलिस ने आरोपी विनोद सिंह के कब्जे से 39 देसी 12 बोर कट्टे मय 15 जिंदा कारतूस दो देसी पिस्टल 20 जिंदा कारतूस एक मोटरसाइकिल बरामद कर मनावर थाने पर मामला पंजीबद्ध किया।
इसी प्रकार मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी एक मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोगों द्वारा भारी मात्रा में अवैध हथियारों को बेचने के लिए ले जाया जा रहा है सूचना पर चौकी प्रभारी बाकानेर अभिषेक जाधव ने ग्राम भुवादा फाटा नहर के पास घेराबंदी करते हुए आरोपी दीपक सिंह पिता कमल सिंह पटवा चिखलीकर उमर 19 साल निवासी सिगनूर थाना गोगावा जिला खरगोन को पकड़ा एक आरोपी राहुल पिता प्रधान सिंह सिकलीगर मौके से फरार हो गया पकड़े गए आरोपी दीपक के कब्जे से 39 देसी 12 बोर कट्टा मई 15 जून चार पिस्टल 10 राउंड 1 मोटरसाइकिल बरामद कर मनावर थाने पर मामला दर्ज किया गया।


इसी प्रकार पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली जिसमें गुजरात के कई थानों का लिस्टेड और फरार बदमाश जगत सिंह पिता गुलजार सिंह भाटिया उम्र 45 वर्ष निवासी सिंघाना को मुखबिर की सूचना पर वाकानेर रोड खंडेलवाल पेट्रोल पंप मनावर से पकड़ा गया जिसके पास से अवैध 12 बोर देसी कट्टा जप्त कर थाना मनावर पर अपराध दर्ज किया है।

आरोपियों ने पूछताछ में ग्राम करौली जोतपुर देवगढ़ में हुई बड़ी चोरियों को करना भी स्वीकार किया है आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने चांदी के जेवर ओर नगदी बरामद की गई है आरोपियों के कब्जे से कुल 85 पिस्टल देशी कट्टे एवं तकरीबन 8 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात जप्त किये गए हैं।

मनवार पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं में तीन अलग अलग प्रकरण दर्ज किये हैं।
पूरी कार्यवाही में मनावर टीआई नीरज बिरथरे, क्राइम ब्रांच प्रभारी त्रिलोक सिंह बेस,सिंघाना चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयडिया, बाकानेर चौकी प्रभारी अभिषेक जाधव,उनि. नीरज कोचले,उनि. जितेंद्र बघेल,उनि.निसार मकरानी का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

नोगाँव पुलिस का नशे पर वार,कोर्ट परिसर में नशा कर रहे चार गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

धार एसपी की बड़ी कार्यवाही कई राज्यों में वांटेड हथियार तस्कर आए पकड़ में 35 मामले है दर्ज

madhyapradeshnewstrack

पेट्रोल पंप लूटने से पहले ही धराए सात घातक हथियारबंद बदमाश

madhyapradeshnewstrack

दस हजार का फरार इनामी डकैत चेतन गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

शराब तस्करी का नायाब तरीका, कंटेनर में कपड़ा कतरन की आड में ले जा रहे थे गुजरात पुलिस ने दबोचा

madhyapradeshnewstrack

सिरफिरे ने की चाकू मारकर बच्ची की हत्या,प्रशासन ने तोड़ा मकान

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment