MadhyaPradesh News Track
स्वास्थ्य

शुगर ओर मोटापा है सभी बीमारियों की जड़-डॉ.अशोक जैन

धार।
इंसुलिन के जनक सर ग्रांट बेंटिग के जन्मदिन विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर जिले के वरिष्ठ मेडिसिन चिकित्सक डॉ.अशोक जैन द्वारा मोटापा ओर शुगर से होने वाले नुकसान ओर उसके बचाव पर विस्तार से प्रकाश डाला गया ओर मधुमेह से बचाव के बारे में बताया गया।

डॉ अशोक जैन द्वारा बताया गया कि मधुमेह को लेकर जागरूकता आवश्यक है क्योंकि पुरी दुनिया मे भारत मधुमेह की राजधानी है भारत मे तकरीबन पांच करोड़ लोग मधुमेह से पीड़ित है भारत में हर पच्चीसवा व्यक्ति मधुमेही है धार जिले की बात करें तो यहाँ संख्या के हिसाब से हर पच्चीसवा व्यक्ति मधुमेह रोगी है जिले में करीब अस्सी हजार रोगी शुगर से पीड़ित हैं।
वही करीब बाईस सो से अधिक रोगी तो हमारे क्लिनिक पर रजिस्टर्ड है।

मधुमेह क्या है किन लोगों को होता है डाइबिटीज-

डॉ अशोक जैन द्वारा बताया गया कि रक्त में ग्लूकोज का स्तर जब एक निर्धारित सिमा से अधिक हो जाता है तो इसे मधुमेह कहते है।
रक्त में ग्लूकोज के स्तर के बढ़ने का कारण
इंसुलिन नामक हार्मोन की मात्रा में कमी या इंसुलिन की कार्यक्षमता की कमी है।
यदि परिवार में किसी को मधुमेह है एवं मोटापा, उच्च रक्तचाप, शारिरीक श्रम का अभाव,अधिक कोलेस्ट्रॉल,महिलाओं को यदि पहले गर्भावस्था में मधुमेह हुआ है या चार किलोग्राम से अधिक वजन के बच्चे को जन्म देना इन सभी लोगों को मधुमेह होने का खतरा अधिक है।

कितना होना चाहिए सामान्य ब्लड शुगर का स्तर-

डॉ. जैन द्वारा बताया गया कि खाली पेट शुगर का सामान्य स्तर 70 से 110 तक एवं संभावित 111 से 125 वही जिसको मधुमेह है उसका लेवल 126 से अधिक रहता है वही खाने के बाद शुगर लेवल सामान्य 70 से 140 संभावित 141 से 199 एवं मधुमेही का 200 से अधिक रहता है।

कैसे रोका जा सकता है मधुमेह को-

जिले में सबसे ज्यादा मधुमेह और ह्रदय के मरीजों का सफल इलाज करने वाले डॉ अशोक जैन के मुताबिक जीवन शैली में बदलाव से मधुमेह से बचा जा सकता है।
यदि आप संतुलित आहार लें नियमित व्यायाम करें और वजन को कंट्रोल करें साथ ही व्यसन मुक्त जीवन जिसमें सिगरेट गुटखा तम्बाकू ओर लगातार मोबाईल की लत से बचे रहे व तनावमुक्त जीवन से काफी हद तक मधुमेह को रोका जा सकता है।
मधुमेह से ही किडनी ह्रदय ओर बड़ी बीमारीया होने का खतरा रहता है।

Related posts

राणापुर नगर परिषद अध्यक्ष ने साफ सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया

शुगर ब्लड प्रेशर सहित हार्ट के मरीजों के लिए प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अशोक जैन ने जारी किया रमजान चार्ट

madhyapradeshnewstrack

गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती पर प्रेस क्लब ने किया रक्तदान शिविर आयोजित

madhyapradeshnewstrack

जिले भर में मिठाई की दुकानो पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी

madhyapradeshnewstrack

स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रही ग्राम पंचायत अजंदिकोट,बीमारियों के फैलने का बना डर

madhyapradeshnewstrack

सिविल सर्जन की अपील पर निजी चिकित्सक संगठन ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शुरू किया

Leave a Comment