धार।
आदिवासी बहुल धार जिले में आइ शेयर फाउंडेशन पुणे द्वारा सेठी फाउंडेशन बेंगलुरु के आर्थिक सहयोग से अनेक मरीजों की मुफ्त जांच की जाएगी।
मधुमेह (शुगर) उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) बढ़ने वाले मरीजों की किडनी खराब होने की संभावना बहुत अधिक होती है गर्भावस्था के समय मूत्र में माइक्रो प्रोटीन यूरिया की उपस्थिति घातक बीमारी का संकेत है।

यदि समय रहते मूत्र में माइक्रोप्रोटीन यूरिया की उपस्थिति का पता न चले तो किडनी की स्थिति बिगड़ जाती है और रोग लाइलाज हो जाता है।
आई शेयर फाउंडेशन ने आदिवासी बहुल धार जिले में इन्हीं रोगों से पीड़ित व्यक्तियों के मूत्र की मुफ्त जांँच कर किडनी की स्थिति जानने का संकल्प लिया है जिससे आगे इलाज का रास्ता निकले।
इंदौर, मध्यप्रदेश में स्थित एक स्टार्टअप कटिंग एज मेडिकल डिवाइसेज प्रा. ली. ने इस जाँच के लिए एक कमाल का उपकरण सिंटिग्लो बनाया है जो रोग की बिल्कुल प्रारंभिक अवस्था में भी जांच कर सटीक परिणाम देता है जिससे रोग के प्रारंभ में ही इलाज हो सकता है रोग लाइलाज और जानलेवा नहीं हो पाता और व्यक्ति की जान बच जाती है।
वोकल फॉर लोकल को अपनाते हुए आई शेयर फाउंडेशन ने जांँच के लिए इसी पूर्णतः स्वदेशी इनोवेटिव उपकरण सिंटिग्लो को चुना है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रघुवंशी ने इस जांच के महत्व के बारे में बताया और भी तक यह जांच उपलब्ध न होने के कारण बहुत होने वाली मौतों और गंभीरता के बारे में बताया उन्होंने इस जांच की उपलब्धता पर खुशी जताई इसी प्रकार सिविल सर्जन डॉ एम.मालवीय ने भी इस जांच की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और अभी के उपलब्ध साधनों की कमी बताते हुए सटीक साधन की आवश्यकता पर जोर दिया।
यह जांँच धार जिले के जिला चिकित्सालय धार चिकित्सालय कुक्षी और अन्य चयनित स्थानों पर आगामी कुछ दिनों में प्रतिदिन यह जांच निशुल्क उपलब्ध रहेगी।
इस लोकहितकारी कार्य में सहयोग करने हेतु आई शेयर फाउंडेशन, पुणे की संचालक डॉ मिताली बिड़ाये ने सेठी फाउंडेशन के संस्थापक सुधीर सेठी, शालिनी सेठी के आर्थिक सहयोग के लिए तथा धार जिला कलेक्टर प्रियांक मिश्रा , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शिरीष रघुवंशी तथा सिविल सर्जन डॉ मालवीय के अमूल्य सहयोग व उत्साहवर्धन के लिए आभार प्रदर्शन किया।

सभी ने मिलकर इंदौर की स्टार्टअप कटिंग एडज मेडिकल डिवाइस प्रा.ली. के फाउंडर डॉ. पंकज पराशर एवं डायरेक्टर डॉ. अंकिता पाराशर और उनकी पूरी टीम को इस उपयोगी मेडिकल डिवाइस को बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं ।
इस अवसर पर भोज चिकित्सालय के एमओ डॉ. संजय जोशी,लेब इंचार्ज डॉ.अनिल वर्मा सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
