नगर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी-दीपमाला नलवाया
झाबुआ/राणापुर(मुजफ्फर शेख)
नगर में साफ सफाई और स्वच्छता बनाए रखने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष ने साफ सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए।
दरअसल राणापुर नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया को लगातार नगर की गलियों में अस्वच्छता अनियमित साफ सफ़ाई नालियों से बदबू व मच्छरो से नागरिकों के बीमारी होने की शिकायत मिल रही थी जिस पर नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया ने अचानक नगर की गलियों में पहुंच कर नालियों में फैली गंदगी को देखाओर सफ़ाई कर्मचारीयो व जमादार को बुला कर खड़े रहकर नालियों की सफाई कराई।
नगर परिषद अध्यक्ष ने जमादार को निर्देशित किया की नगर में रोजाना सफ़ाई कर मुख्य मार्गो पर कही भी कचरा ओर गन्दगी नहीं दिखनी चाहिए नगर में स्वच्छता क़ायम रहे उन्होंने जमादार को रोज़ाना सफ़ाई की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।

नगर परिषद अध्यक्ष दीपमाला नलवाया मध्यप्रदेश न्यूज़ ट्रेक से चर्चा करते हुए कहा कि राणापुर नगर में स्वच्छता व साफ़ सफ़ाई बनाए रखने के लिए कार्य करने हेतु हमेशा तत्पर रहूंगी ।
हमने नगर को स्वच्छ राणापुर सुंदर राणापुर बनाए रखने का संकल्प लिया जिसमे कोताही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।
