MadhyaPradesh News Track
स्वास्थ्य

जिले भर में मिठाई की दुकानो पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी

धार।
कलेक्टर डॉ पंकज जैन के निर्देशन में जिले में मिठाई की दुकानो पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों द्वारा त्योहारों को देखते हुए मिलावट की आशंका पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन सचिन लोगरिया ने बताया कि जिले भर में स्थित अलग-अलग मिठाई की दुकानों से मावा एवं उससे बनी मिठाईयां एवं अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिये गये है।
इसी क्रम में गत दिवस राजगढ़ स्थित मेसर्स सिद्धि विनायक से मावा बर्फी का नमूना, राजगढ ही स्थित मेसर्स जैन कचोरी मेला मैदान से बेसन चक्की का नमूना, मेसर्स जयप्रकाश श्री कृष्ण मावा भंडार से मावा का नमूना, सरदारपुर स्थित मेसर्स देवदत्त होटल से नमकीन सेव का नमूना लिया गया इसी प्रकार शुक्रवार को मेसर्स जैन दूध दही भंडार से मावा एवं मिश्रित दूध का नमूना, सिंघाना स्थित मेसर्स मां अंबिका रेस्टोरेंट से बर्फी का नमूना, मनावर स्थित मैसर्स गोपाल दूध डेयरी से मावा बर्फी का नमूना, मनावर ही स्थित मेसर्स शुभम दूध डेयरी से मलाई बर्फी का नमूना, बाकानेर स्थित खत्री ट्रेडर्स से काजू का नमूना लिया गया शनिवार को त्रिमूर्ति चौराहा धार स्थित मेसर्स बम-बम स्वीट्स से मावा बर्फी एवं केशर पेडा का नमूना लिया गया तथा मगजपुरा रोड धार स्थित मेसर्स श्री डेयरी से मावा पेड़ा का नमूना लिया गया बदनावर स्थित सिद्धार्थ किराना स्टोर से लड्डु ब्रांड बेकरी शॉर्टनिंग का नमूना लिया गया।

इस दौरान खाद्य सुरक्षा प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारी सचिन लौगरिया, निर्मला सोमकुंवर एवं शैलेश कुमार गुप्ता के द्वारा लिये गये सभी नमूने जांच हेतु भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गये है ।
जहां से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी कार्यवाही की जायेगी खाद्य सुरक्षा प्रशासन की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी, ताकि आम जन को मिलावट मुक्त मावा, मिठाईयां एवं अन्य सामग्री उपलब्ध हो सके।

Related posts

प्रेस क्लब ने दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश,फलदार पौधे लगाए

madhyapradeshnewstrack

स्वस्थ्य किडनी सुरक्षित गर्भावस्था प्रोजेक्ट के तहत निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन हुआ

madhyapradeshnewstrack

सिविल सर्जन की अपील पर निजी चिकित्सक संगठन ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शुरू किया

दूध में मिलावट की लगातार शिकायतें, दूध एवं उत्पादो के 8 नमूने जांच हेतु लिए

madhyapradeshnewstrack

स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रही ग्राम पंचायत अजंदिकोट,बीमारियों के फैलने का बना डर

madhyapradeshnewstrack

धारेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित,आग से बचाव समेत मिली कई खामियां

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment