MadhyaPradesh News Track
आध्यत्म

हाफिज गौस मोहम्मद साहब की यौमे विलादत पर हुआ प्रोग्राम

प्रदेश के जाने माने सूफी बुजुर्ग हाफिज मोहम्मद गौस शाह कलंदर रे.अ के योमे विलादत के मौके पर खानकाहे कलंदरी शास्त्री कॉलोनी धार में हुसैनी जां निसार कमेटी के जेरे निगरानी एक शानदार नातो मनकबत ओर जिक्र का प्रोग्राम रखा गया जिसमें सेकड़ो की तादात में हजरत के मुरीदो ओर चाहने वालों ने शिरकत की।

कल एक नवम्बर को हाफिज मोहम्मद गौस शाह कलन्दर साहब के योमे पैदाइश के मौके पर हजरत के खलीफा सूफी सैयद नजर अली बाबा साहब की जेरे सरपरस्ती व सूफी अमजद बेग कादरी साहब की सदारत में बाद नमाजे जोहर कुरान खानी का एहतेमाम किया गया बाद नमाजे असर हजरत के आस्ताने पर चादर पेश की गई उसके बाद हजरत की शान में नातो मनकबत ओर जिक्र का एहतेमाम किया गया।
बाद नमाजे मगरीब लंगर का प्रोग्राम भी रखा गया जिसमें हजारों मुरीदों ने शिरकत की।
प्रोग्राम में इंदौर धार बड़नगर बदनावर घाटाबिल्लौद सहित आसपास के कई इलाको के लोगो सहित हजरत के मुरीदो ओर चाहने वालों ने शिरकत की।
प्रोग्राम में आए मेहमानों का दस्तारबंदी ओर हार फूलों से इस्तकबाल किया गया।

प्रोग्राम में खास तौर से सूफी चाँद कादरी,मौलाना वसीम साहब,लियाकत पटेल,मुस्लिम समाज सदर अब्दुल समद खान,पार्षद शकील खान,मोहम्मद इरफान शेख बंटी भाई,नजर शेख छोटू भाई,वाहिद खान,हारून शाह,चिंटू भाई,इमरान शाह कादरी,नोशद पटेल फारुख पटेल मगज पूरा,काजी बाबा ट्रस्ट अध्यक्ष शाहनवाज अली,हाफिज मुज्जफर,लाईक खान,जावेद खान,इनामुल्लाह भुरू भाई,हुमायूं शेख,शहबाज मंसूरी,मोंटी खान,सिराज कुरैशी,जुबेर खान,तौसीफ खान,बिट्टू,कल्लू महाराज,रईस खान अकरम बेग, जावेद मामा, गोलू भाई सहित बड़ी तादात में जायरीन ओर मुरीद शामिल थे।

उक्त जानकारी हुसैनी जां निसार कमेटी के मोहम्मद इरफान शेख बंटी भाई ने दी।

Related posts

मुस्लिम समाज ने किया इमाम हुसैन को याद,की ख़िराजे अकीदत पेश

madhyapradeshnewstrack

बारिश के लिये जतन, पैदल अलम लेकर निकले मुस्लिम समाजजन

madhyapradeshnewstrack

ईदुल अजहा कुर्बानी त्याग व बलिदान का पर्व-शहर काजी

तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा है…. उर्स की महफिल में हुई शानदार कव्वाली,खूब दिया नज़राना

madhyapradeshnewstrack

देवशयनी एकादशी कल 6 जुलाई को मनाई जाएगी देवशयनी पर वर्षों बाद ग्रहों का अद्भुत संयोग, चार महीनों के लिए सभी शुभ कार्य बंद

madhyapradeshnewstrack

जश्ने-ईदमिलादुन्नबी पर निकला विशाल जुलूस

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment