MadhyaPradesh News Track
स्वास्थ्य

प्रेस क्लब ने दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश,फलदार पौधे लगाए

धार/मनावर(फिरोज़ खान)
आज मनावर प्रेस क्लब और बांकानेर प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में खेड़ापति हनुमान मंदिर बांकानेर मैं फलदार और खुशबूदार पुष्प के पौधे लगाए गए यह आयोजन पर्यावरण जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

कोरोना संक्रमण काल के बाद पर्यावरण के महत्व को आमजन को समझाने के और पेड़ पौधों के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए मनावर और बांकानेर प्रेस क्लब,बाकानेर कौमी एकता कमेटी, परख साहित्य मंच, प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट, मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संयुक्त तत्वाधान में आज खेड़ापति हनुमान मंदिर में पौधारोपण का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल जैन,बांकानेर प्रेस क्लब अध्यक्ष विश्वजीत सेन, सैयद रिजवान अली,वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम मुवेल, ज्ञानी राजकुमार, विधायक मीडिया प्रभारी मयंक साधु, गुरुजी सीताराम जी महाराज, मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला उपाध्यक्ष फिरोज़ खान,शकील खान, युवा कांग्रेस नेता अयाज खान और अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रही ग्राम पंचायत अजंदिकोट,बीमारियों के फैलने का बना डर

madhyapradeshnewstrack

भगवान भरोसे चल रहा बाकानेर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,ग्रामीण परेशान

madhyapradeshnewstrack

शुगर ब्लड प्रेशर सहित हार्ट के मरीजों के लिए प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अशोक जैन ने जारी किया रमजान चार्ट

madhyapradeshnewstrack

जिले भर में मिठाई की दुकानो पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी

madhyapradeshnewstrack

राणापुर नगर परिषद अध्यक्ष ने साफ सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया

गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती पर प्रेस क्लब ने किया रक्तदान शिविर आयोजित

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment