MadhyaPradesh News Track
आध्यत्म

धार आए सैयद अमीनुल कादरी,तेज बारिश के बीच किया जबरदस्त बयान

धार।
मुस्लिम समाज के प्रसिद्ध व बेहतरीन मुकर्रीर दावते इस्लामी मालेगांव महाराष्ट्र के सैयद अमीनुल कादरी साहब धार तशरीफ लाए उन्होंने गुलमोहर कॉलोनी के कलंदरी चोक में बेहतरीन बयान फरमाया जिसमे शहर भर के मुस्लिम समाज के लोगो ने शिरकत की।

तेज बरसात के बीच सैयद अमीनुल कादरी साहब ने कर्बला के शहीदों ओर मोला अब्बास अलमदार की ज़िंदगी पर जोशीला बयान किया उन्होंने जब मोला अब्बास की पैदाइश ओर शहादत से लेकर वफादारी ओर इमामे हुसैन की मोहब्बत को लेकर बयान फरमाया तो पूरा मैदान नारो से गूंज उठा वही जब सैयद अमीनुल कादरी साहब ने कर्बला का मंजर याद दिलवाया ओर मोला अब्बास की शहादत का ज़िक्र किया तो स्टेज पर मौजूद उलमाओं सहित मुस्लिम जनो की आँखे नम हो गई।


प्रोग्राम के बीच हुई भारी बारिश से भी समाज जानो के उत्साह में कमी नहीं आई सैयद साहब के शोला बयां से तेज बारिश के बीच भीगते हुए छोटे बच्चे महिलाएं बुजुर्ग ओर युवा आखरी तक डटे रहे।
सैयद अमीनुल कादरी साहब ने मुस्लिम समाज को अहले बेत से मोहब्बत करने के साथ ही नमाज व कुरान पढ़ने और बुरी आदतों से बचने का दर्स दिया।
इस दौरान शहर की सभी मस्जिदों के इमामो सहित प्रमुख ओलमाओ ने प्रोग्राम में शिरकत की।

Related posts

देवशयनी एकादशी कल 6 जुलाई को मनाई जाएगी देवशयनी पर वर्षों बाद ग्रहों का अद्भुत संयोग, चार महीनों के लिए सभी शुभ कार्य बंद

madhyapradeshnewstrack

मुस्लिम समाज ने उत्साह ओर श्रद्धा के साथ मनाया ईद उल अजहा का पर्व

madhyapradeshnewstrack

ग्यारह जोड़े गरीब यतीम बच्चियों का विवाह करेगा काजी बाबा ट्रस्ट,सर्वे हुआ पूरा

madhyapradeshnewstrack

सूफी संत सैयद नजर अली बाबा को बांग्लादेश में सम्मानित किया धार में भी हुआ इस्तकबाल

madhyapradeshnewstrack

ईदुल अजहा कुर्बानी त्याग व बलिदान का पर्व-शहर काजी

बारिश के लिये जतन, पैदल अलम लेकर निकले मुस्लिम समाजजन

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment