MadhyaPradesh News Track
आध्यत्म

कलेक्टर एसपी ने किये हवाई फायर,शस्त्र भी पूजे

धार।
आज विजयदशमी के पावन पर्व पर बुधवार सुबह 9.30 बजे परंपरागत तरीके से पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया दशहरे के दिन हर वर्ष डीआरपी लाईन पहुंच कर अधिकारी परंपरागत रूप से विशेष पूजन करते हैं।

आज भी परम्परागत तौर पर जिले के प्रमुख अधिकारी कलेक्टर डॉ. पंकज जैन,पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह डीआरपी लाइन पहुंचे पुलिस लाइन में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्रों की पूजा विधि-विधान से की गई शस्त्र पूजा के बाद वाहनों की पूजा की गई शस्त्र पूजा के बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिंह ने विजयादशमी के मौके पर सुख शांति की कामना के साथ ही लोगों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी इस दौरान पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि विजयदशमी असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है।
कार्यक्रम में लाइन के शस्त्रागार में रखे गए सारे असलहों को लाकर रखा गया जिनमें 303 राइफल,एस एल आर,कार्बाइन, इंसास, पिस्टल, रिवाल्वर आदि को आकर्षक ढंग से सजा कर रखा गया एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजन शुरू हुआ फिर हवन-आरती के साथ पूजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में एएसपी देवेंद्र पाटीदार,डीएसपी नीलेश्वरी डावर ,होमगार्ड कमांडेंट आर पी मीणा,आरआई अरविंद दांगी शामिल हुए।

Related posts

धूमधाम से मनाया जाएगा सद्रजहाँ चिश्ती शरबती बाबा का सालाना उर्स

madhyapradeshnewstrack

हजरत ईमाम हुसैन की याद में होगा मुशायरे का आयोजन

madhyapradeshnewstrack

हज वेलफेयर सोसायटी ने 10वीं 12वीं में अच्छे नंबर लाने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया

हाफिज गौस मोहम्मद साहब की यौमे विलादत पर हुआ प्रोग्राम

madhyapradeshnewstrack

बारिश के लिये जतन, पैदल अलम लेकर निकले मुस्लिम समाजजन

madhyapradeshnewstrack

तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा है…. उर्स की महफिल में हुई शानदार कव्वाली,खूब दिया नज़राना

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment