MadhyaPradesh News Track
आध्यत्म

तेरी रहमतों का दरिया सरेआम चल रहा है…. उर्स की महफिल में हुई शानदार कव्वाली,खूब दिया नज़राना

धार।
शहंशाह ए मालवा हजरत मौलाना ख्वाजा कमालउद्दीन चिश्ती रे.अ के 691 वे सालाना उर्स की महफिल आज अपने उरूज पर रही हजारों अकीदतमंद ओर जायरीनों ने बाबा के दर पर हाजरी दी और शानदार कव्वाली का लुत्फ उठाया।

शुक्रवार को कव्वाली की महफ़िल की शुरुआत नाहर खा निसार खा एवं यूसुफ फारूक कव्वाल पार्टी ने की।
उनके बाद देश के मशहूर कव्वाल अजीम नाजा मुंबई ने अपने शानदार कलमों की बदौलत जायरीनों को दाद देने को मजबूर कर दिया अजीम नाजा ने अपने कलाम खुदा के शेर हैं अली,अली के शेर है हुसैन से खूब वाहवाही बटोरी।
नाजा के बाद देश के बड़े कव्वालों में शुमार “देरी रहमतों का दरिया सरे आम चल रहा है” फेम दिल्ली के हमसर हयात अतहर हयात निजामी ने अपने कलामों से सामईन को झूमने पर मजबूर कर दिया।


हमसर हयात ने ‘यहाँ आओ दामन फैलाने वालों यहाँ आकर मांगो यहाँ से मिलेगा’ कलाम पढ़ा वही अंत में उन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज में मशहूर कव्वाली तेरी रहमतों का दरिया पढ़ कर सभी का दिल जीत लिया।
अंत मे भोपाल से आए मशहूर मारूफ कव्वाल मुकर्रम वारसी ने महफिल खत्म होने तक शानदार तरीके से बाबा कमाल की शान में कलाम पड़ते हुए अपनी अकीदत पेश की।

देश की प्रसिद्ध कव्वाल पार्टियों को उर्स कमेटी की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित भी किया गया
मुकर्रम वारसी ने प्रसिद्ध कलाम ताज दारे हरम व यहाँ भी वहाँ भी तेरा मेरा साथ रहे ओर सैयदा फातमा की शान में कलाम पड़ कर सामईन को बेहतरीन लुत्फ अंदाज किया।
इस दौरान चारों और उत्साह का माहौल नजर आया वही पूरे प्रदेश के अलग अलग हिस्सों से हजारों श्रद्धालुओ के धार आने का सिलसिला जारी रहा।
प्रोग्राम का संचालन उर्स कमेटी सचिव कारी रफीउद्दीन सैयद ने किया।

आज भी देश की जानीमानी कव्वाल पार्टी पेश करेगी प्रोग्राम-

उर्स कमेटी के सेकेट्री जावेद अंजुम एडवोकेट ने बताया कि आज शनिवार को उर्स की महफिल में देश की जानीमानी कव्वाल पार्टी अपना प्रोग्राम पेश करेंगी आज रात जुनैद सुल्तानी कव्वाल बदायूँ, सरफराज चिश्ती संभल मुरादाबाद, जावेद हुसैन रामपुर, एवं अजीम नाजा मुंबई अपना प्रोग्राम पेश करेंगे।
उर्स कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष सुहेल निसार एवं सभी पदाधिकारियों ने सभी जायरीनों एवं अकीदतमंदों से उर्स के सभी प्रोग्रामो में शामिल होने की अपील की है।

Related posts

सरकारी ताजिया इंतेजामिया कमेटी का गठन,मो.सिद्दीक अध्यक्ष, फिरोज थेम उपाध्यक्ष नियुक्त

पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा काजी बाबा का उर्स देश के लिए शहीद हुए सैनिकों की याद में होगा रक्तदान शिविर

madhyapradeshnewstrack

मुस्लिम समाज ने उत्साह ओर श्रद्धा के साथ मनाया ईद उल अजहा का पर्व

madhyapradeshnewstrack

अकीदत के साथ शहंशाहे मालवा बाबा कमालुद्दीन चिश्ती रे.अ के अस्ताने पर सालाना संदल ओर चादर शरीफ पेश की गई

madhyapradeshnewstrack

सूफी संत सैयद नजर अली बाबा को बांग्लादेश में सम्मानित किया धार में भी हुआ इस्तकबाल

madhyapradeshnewstrack

अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती पर राणापुर में सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया

Leave a Comment