MadhyaPradesh News Track
आध्यत्म

शिवराज सिंह सरकार चुनावी हिन्दू है-कंप्यूटर बाबा

भोपाल/धार (स्टेट हेड-अमरदीप सोलंकी)

चर्चित संत पूर्व राज्यमंत्री दर्जा महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा आज गौ माता बचाओ यात्रा लेकर धार पहुचे व शिवराज सिंह समेत समूची भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए उन्हें चुनावी हिन्दू बताया।

षट दर्शन संत समिति के बैनर तले गौमाता बचाओ यात्रा लेकर सैकड़ो संतो के साथ कंप्यूटर बाबा आज धार पहुँचे व प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गौमाता बचाओ यात्रा 26 सितंबर को चित्रकूट से शुरू हुई है एवं 10 अक्टूबर को उज्जैन में इसका समापन होगा।
उन्होंने गौमाता बचाओ यात्रा के उद्देश्य बताते हुए कहा कि
गौरक्षा प्रत्येक हिंदू का परम कर्तव्य है जो कर्तव्य से मुंह मोड़ लेता है वो अपने पतन की ओर अग्रसर हो जाता है।
उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार चुनावी हिन्दू है चुनाव में खुद को हिन्दू हितेषी बताकर वोट लेती है किंतु सरकार में आते ही गौशाला निर्माण व अन्य योजनाएं बंद कर देती है।
उन्होंने कहा कि आज गौमाता तड़प तड़प कर मर रही है शिवराज सिंह के पास चप्पल छाता जैसी योजनाओं के लिए पैसा है लेकिन गौमाता के लिये सुध नहीं है।

हमारी मांग है कि गौमाता की हत्या पूर्णतः बन्द हो कमलनाथ सरकार की तरह प्रत्येक पंचायत में गौशाला का निर्माण हो व गोशाल के लिए अलग से बजट का प्रावधान कर हर गौशाला में चारा पानी डॉक्टर गौपालक की व्यवस्था हो।उन्होंने हिंदु समाज से आह्वान किया कि समाज गौमाता के प्रति अपने कर्तव्य भूलता जा रहा है समाज को भजन कीर्तन सत्संग के माध्यम से जनजागरण करवाया जाए।
हमारा उद्देश्य हिन्दू समाज मे एकात्मकता का भाव जागृत कर अपनी शक्ति का अहसास करवाना है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार जिसने गौमाता संबंधित सभी कल्याणकारी योजनाएं बन्द की है जिससे गौमाता की दुर्दशा हो रही है उससे हिंदू समाज को अवगत करवाना है।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने गोशाला निर्माण व गौ उत्थान की योजनाएं लाकर गौमाता का उद्धार करने का कार्य किया था कमलनाथ सरकार गौमाता के प्रति प्रतिबद्ध है।उन्होंने कांग्रेस से चुनाव लडने के सवाल पर स्पष्ट रूप से मना कर दिया उन्होंने कहा में किसी भी पार्टी से चुनाव नही लड़ूंगा में सिर्फ गौमाता को बचाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाल रहा हूँ।
यात्रा धारेश्वर मंदिर से निकल कर उज्जैन के लिए रवाना हुई इस दौरान कंप्यूटर बाबा के साथ सैकड़ो की संख्या में साधु संत उपस्थित थे।

 

Related posts

यौमे आशूरा पर इमाम हुसैन को किया याद

madhyapradeshnewstrack

व्यास पीठ का पूजन कर किया कथा वाचिका रश्मि देवी का अभिनंदन

madhyapradeshnewstrack

अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती पर राणापुर में सर्व ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया

ईदुल अजहा कुर्बानी त्याग व बलिदान का पर्व-शहर काजी

शांति और हर्ष उल्लास के साथ मनाया मोहर्रम

madhyapradeshnewstrack

हजरत ईमाम हुसैन की याद में होगा मुशायरे का आयोजन

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment