MadhyaPradesh News Track
क्राइम

शराब तस्करी का नायाब तरीका, कंटेनर में कपड़ा कतरन की आड में ले जा रहे थे गुजरात पुलिस ने दबोचा

भोपाल/धार (स्टेट-हेड अमरदीप सोलंकी)

गुजरात राज्य में शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है लेकिन प्रदेश सहित अन्य राज्यों के शराब माफिया शराब की खेप को अवैध तरीके से गुजरात ले जाने के लिए रोज नए हथकंडे अपनाते है लेकिन धार जिले की सजग पुलिस शराब तस्करों के अरमानों पर लगातार पानी फेर रही हैं।अवैध शराब तस्कर कभी फिल्म पुष्पा की तर्ज पर दूध के टैंकर में या स्लीपर बस में शराब की तस्करी करने की कोशिश करते हैं लेकिन पुलिस की पैनी नजर से अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं।

ताजा मामला धार के बदनावर में सामने आया है जहाँ पुलिस ने एक कंटेनर से लाखों रुपये की शराब बरामद की है शराब को कपड़ो की कतरन के बीच छुपा कर गुजरात ले जाया जा रहा था।
दरअसल आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए धार के पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब की तसकरी रोकने उन्हें पकड़ने के सख्त निर्देश दिए थे। जिस पर एएसपी डॉ इंद्रजीत बाकलवार की निगरानी में बदनावर एसडीओपी शेरसिंह भुरिया के मार्गदर्शन में टीआई बदनावर दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।
टीआई चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर रतलाम तरफ से आ रहा है व गुजरात जायेगा जिसकी बाडी पर डाक पार्सल लिखा है जिसका नंबर GJ-18-BV-1899 है कंटेनर में भारी मात्रा में अवैध शराब भरी हुई है।
सूचना पर टीआई ने एक टीम बनाई जिसमे एसआई मनोहरसिंह चौहान एएसआई दिनेश सिसोदिया, हेड कांस्टेबल संतोष यादव कांस्टेबल अनिल दिवेदी विक्की कुशवाह राहुल गुर्जर बहादुरसिंह डामोर को शामिल कर निगरानी के लिए भेजा गया।

पुलिस टीम ने पिटगारा फाटे के आगे कंटेनर को रोका व ड्रायवर से कंटेनर के अंदर भरे सामान के बारे में पूछा जिस पर ड्रायवर अलग अलग बाते बता पुलिस टीम को गुमराह कर रहा था। नाम पुछने पर उसने अपना नाम संदीप पिता सतबीर यादव 34 साल निवासी ग्राम दिनोद तहसील व जिला भिवानी हरियाणा व देवेंद्र पिता विसंबर यादव 40 साल निवासी ग्राम सेका थाना नारनोल जिला महेंद्रगढ हरियाणा का होना बताया।
दोनो को ट्रक के साथ थाने लाया गया व कंटेनर चेक करने पर अंदर कपडे की कतरन के बोरे निकले जिनको हटाने पर अवैध शराब की पेटीयां रखी हुई थी।
पुलिस ने कंटेनर से आल सीजन की 100 पेटी इंपीरियल ब्लयु 139 पेटी रायल स्टेग 15 पेटी ग्रीन लेबल 21 पेटी
कुल 275 पेटी जिसकी कीमत 18 लाख के करीब है व कंटेनर की कीमत तकरीबन 17 लाख कुल जप्तशुदा माल की कीमती करीबन 35 लाख रुपये के आसपास आंकी गई है। पुलिस ने आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है अवैध शराब के लाने ले जाने के बारे में पुछताछ जारी है ।

अवैध शराब व आरोपितों को पकडने में बदनावर टीआई दीपक सिंह चौहान व उनकी टीम के मनोहरसिंह चौहान दिनेश सिसोदिया संतोष यादव अनिल दिवेदी विक्की कुशवाह राहुल गुर्जर बहादुरसिंह डामोर की सक्रिय भुमिका रही है।
भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ने वाली टीम को धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने ईनाम देने की घोषणा की है।

Related posts

झाबुआ जिले में अवैध शराब का परिवहन जोरों पर राणापुर पुलिस ने लाखों रुपये की अवैध शराब पकड़ी

अपराध करने वालो का आईसीजेएस डेटा सर्च करने में धार जिला पूरे प्रदेश में अव्वल

आईपीएस सुजावल जग्गा सादी वर्दी में पहुँचे टांडा हर गाड़ी की “कुंडली” चेक की वाहन चोरी रोकने के लिए नई रणनीति

madhyapradeshnewstrack

खजराना के चोर पकड़ लाई कोतवाली पुलिस, टीआई ने सात दिन में कर दिया लाखों की चोरी का खुलासा

madhyapradeshnewstrack

हथियार तस्करों के खिलाफ अब तक कि सबसे बड़ी कार्यवाही,85 पिस्टल कट्टे सहित चोरी का माल बरामद

madhyapradeshnewstrack

महिंद्रा शोरूम गबन मामले का खुलासा,कैशियर सहित सटोरियों को धार पुलिस ने किया गिरफ्तार लाखो रुपये जप्त

Leave a Comment