MadhyaPradesh News Track
क्राइम

पुलिस कप्तान की सोशल पुलिसिंग के आने लगे सुखद परिणाम जिलें में अवैध जुए सट्टे के विरुध्द बड़ी कार्यवाही

धार।
यदि किसी भी कार्य को साहस और पूर्ण समर्पण भाव से किया जाए तो सफलता निश्चित है यह बात देखने को मिली है धार जिले में जहाँ पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह ने जिले के दूर दराज बसाहट के गांवों फलियों मजरों में खाटला बैठक के माध्यम से सोशल पुलिसिंग का कार्य प्रारंभ किया तो जिले में सामाजिक और राजनैतिक हलचल मच गई किंतु दृढ़ निश्चय के साथ एसपी श्री सिंह सोशल पुलिसिंग का कार्य करते रहे।

उन्हें जिले में कुछ नया होने का पूर्ण विश्वास रहा वे सोशल पुलिसिंग के माध्यम से आम जनता से विश्वास आधारित संपर्क बनाने में सफल रहे उन्होंने अपना मोबाइल नंबर गांव गांव तक पहुंचाया और उसके माध्यम से अपराध और अपराधियों के संबंध में सूचना प्राप्त होने लगी।
एसपी श्री सिंह द्वारा अपने थाना प्रभारियों को सूचना पर त्वरित और प्रभावी विधिक कार्यवाही करने के लिए प्रेरित किया। उक्त अभियान का परिणाम जिलें में स्पष्ट दिखाई दे रहे है। जिले में एसपी श्री सिंह द्वारा लगातार अवैध सट्टा-जुआ पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश गए।
कल सम्पूर्ण जिले में इस अभियान के तहत धरपकड़ में सट्टे के 33 प्रकरणो में 33 आरोपीयों के कब्जे से कुल रुपए 48,440/-रू.तथा जुआ के कुल 07 प्रकरणो में 16 आरोपीयों के कब्जे से कुल रुपयें 7430/- रू. जप्त कार्यवाही कर सख्त विधिक कार्यवाही की गई।
जिले के सायबर क्राइम प्रभारी श्री दिनेश शर्मा के नेतृत्व में सायबर क्राइम सेल टीम द्वारा थाना मनावर थाना राजगढ़, थाना सरदारपुर व थाना अमझेरा क्षेत्रांतर्गत दबिश देते हुए सर्वाधिक कुल 09 प्रकरणो में 09 आरोपियो के कब्जे से 35970/- रू. जप्त कर संबंधित थानों को कार्यवाही के लिए सौंपे।
धार जिला पुलिस की इस सफलता का श्रेय सोशल पुलिसिंग को दिया तथा भविष्य में सोशल पुलिसिंग को ओर प्रभावी बनाने की आवश्यकता बताई इस अभियान में पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह की टीम के एएसपी देवेंद्र पाटीदार,सीएसपी धार देवेंद्र सिंह धुर्वे ,सीएसपी पीथमपुर तरुणेंद्र बघेल सभी एसडीओपी टीआई सहित साइबर क्राइम शाखा प्रभारी दिनेश शर्मा की टीम की सराहनीय भूमिका रही ।

Related posts

सिरफिरे ने की चाकू मारकर बच्ची की हत्या,प्रशासन ने तोड़ा मकान

madhyapradeshnewstrack

महिंद्रा शोरूम गबन मामले का खुलासा,कैशियर सहित सटोरियों को धार पुलिस ने किया गिरफ्तार लाखो रुपये जप्त

अवैध गैस रिफलिंग के अड्डे पर सायबर क्राइम ब्रांच की दबिश,पाँच आरोपी गिरफ्तार

madhyapradeshnewstrack

तेज रफ्तार बस ने मारी पुलिस वाहन को टक्कर,दो घायल

madhyapradeshnewstrack

पुलिस की नज़र से नहीं बच सके चोर लाखों रुपये की चोरी की वारदात का हुआ खुलासा

madhyapradeshnewstrack

क्राईम ब्रांच ने बोला जुए के अड्डे पर धावा लाखों रुपये के साथ 32 जुएबाज पकड़ाए

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment