MadhyaPradesh News Track
राजनेतिक

कांग्रेस नेताओं ने कारम डेम पर किया झंडावंदन,शिवराज सरकार पर लगाए आरोप

धार।
शहर कांग्रेस कमेटी धार द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में विधायक पांचीलाल मेडा के साथ कारम डैम पहुंचकर झंडा वंदन किया।
कांग्रेस नेताओं ने शिवराज सरकार पर 50% कमीशन और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया।
कांग्रेसियों ने पचास प्रतिशत की सरकार नहीं चलेगी व शिवराज सिंह की भ्रष्टाचारी नही चलेगी के नारे भी लगाए साथ ही पचास प्रतिशत कमीशन की देन कारम डेम लिखे पोस्टर भी लहराए गए।

धरमपुरी के कांग्रेस विधायक पांचीलाल मेड़ा एवं धार शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर सिंह छाबड़ा ने बताया की सरकार द्वारा 50% कमीशन लेकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है साल भर बाद भी कराम त्रासदी के विस्थापितों को कोई मुआवजा नहीं मिला विस्थापितों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है।एक साल के बाद भी उन्हें ना पानी न बच्चों को शिक्षा ना जमीन मिली है विस्थापित परिवार के लोग आज भी जंगल में रहने पर मजबूर है। डैम बनाने वाली कंपनी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार ओर कंपनी मिली हुई है।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष रोहित कामदार,मनोज चौहान, धर्मेंद्र बुंदेला, करण सिंह चौहान शकील खान,रईस खान, सिद्धार्थ भूरिया,मोहन डामोर सहित शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे।
उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता दीपेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा दी गई।

Related posts

धार में भाजपा को झटका नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित कई पार्षद राजू के समर्थन में उतरे मैदान में

madhyapradeshnewstrack

दिगठान में विशाल भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

madhyapradeshnewstrack

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा डॉ.सनवर पटेल के स्वागत की तैयारी जोरों पर

madhyapradeshnewstrack

धार विधानसभा सीट से दोनों दलों में दावेदारों की फ़ौज

madhyapradeshnewstrack

कांग्रेस विधायकों के लिए मांडव में होगा नव संकल्प शिविर का आयोजन

पीथमपुर आए कमलनाथ, भाजपा सरकार पर गरजे

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment