MadhyaPradesh News Track
क्राइम

बुआ के लड़के ने किया जेवरात पर हाथ साफ,कोतवाली पुलिस ने पकड़ा, सोना जप्त

धार।
कोतवाली पुलिस ने घर से चोरी हुए तीन लाख रुपए कीमत के सोने के जेवरात चुराने वाले अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है साथ ही तकरीबन तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात भी जप्त किये है जेवरात चुराने वाला फरियादी कि बुआ का लड़का ही निकला है।

गत दिनों रघुनाथपुरा निवासी फरियादी ऋषभ पिता राजेश शर्मा जाति ब्राम्हण थाना कोतवाली धार पर रिपोर्ट दर्ज करवाई कि दिनांक 02/09/22 को वह अपने दादाजी का देहांत होने के कारण घर मे ताला लगाकर पुरे परिवार सहित अपने दादाजी की अंतेष्ठी कार्यक्रम में उनके घर हेप्पी विला धार चले गये थे बाद कार्यक्रम के फरियादी दिनांक 27/09/22 को वापस अपने घर आने पर फरियादी को पता चला कि उसके घर में रखी सोने की रकम एक चेन ,एक ब्रेसलेट, चार-पांच अगुठीया, एक मगंलसुत्र का पेन्डल व अन्य रकम कीमती करीबन दो से तीन लाख रुपये की कोई बदमाश चुरा कर ले गया है तथा फरियादी के घर में किसी प्रकार का कोई ताला, खिडकी व दरवाजा नहीं टुटा है फरियादी द्वारा कार्यक्रम के दौरान अपनी बुआ के लडके अकिंत शर्मा निवासी महू को दो तीन बार घर की चाबी दी जाना बताया गया तथा बुआ के लडके अंकित शर्मा पर उक्त चोरी का संदेह होना बताया गया था ।

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली धार पर अपराध क्रमांक 721/2022 धारा 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया ।
चोरी गये माल व आरोपी की पतारसी के लिए एसपी आदित्य प्रतापसिंह के मार्गदर्शन में व एएसपी देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में सीएसपी देवेन्द्रसिंह धुर्वे द्वारा टीआई कोतवाली समीर पाटीदार के नेतृत्व में तत्काल टीम गठन कर संदेही अंकित शर्मा की तलाश में टीम को महु रवाना किया गया ।


पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28/09/22 को संदेही अंकित पिता कैलाशंचंद्र शर्मा जाति ब्राम्हण उम्र 30 साल निवासी लुनियापुरा महू को गिरफ्तार कर आरोपी से पुछताछ की गई, आरोपी पुछताछ के दौरान पुलिस को गुमराह करता रहा तथा चोरी किये गये मश्रुके के संबंध में गलत जानकारी देते हुए धार ,महू, व नासिक क्षेत्र में अलग अलग सुनारों को चोरी किया गया माल देना बताते रहा । पुलिस द्वारा आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर आरोपी से शख्ती से पुछताछ कर आरोपी द्वारा बताये तथ्यों की जांच कर घटना में चोरी गया सम्पुर्ण मश्रुका- एक सोने चेन ,एक ब्रेसलेट, पांच सोने की अंगुठींया, एक मगंलसुत्र का पेन्डल व अन्य रकम कीमती करीबन तीन लाख रुपये का आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया ।

इस घटना का पर्दाफाश करने मे कोतवाली टीआई समीर पाटीदार,एएसआई गजेन्द्रसिंह, प्र.आ आसिफ शेख,प्रआर सोनु चौहान आरक्षक उमेश , सायबर सेल टीम के प्रशांत सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।

Related posts

लोहे का गेट नहीं अफसरों की ‘नींद’ गिरी! कलेक्टर ऑफिस में बुज़ुर्ग की दर्दनाक मौत,

madhyapradeshnewstrack

मकान खुदाई के दौरान मजदूरों को मिला खजाना,कोतवाली पुलिस ने पकड़ा

madhyapradeshnewstrack

थाना राजोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता मोटर साईकिल चोर गिरोह गिरफ्तार 06 बाईक बरामद

ऑनलाइन फ्रॉड सायबर क्राईम से बचाने सायबर सेल ने किया जागरूक

madhyapradeshnewstrack

सदर बाजार थाना क्षेत्र में बड़ी चोरी की वारदाते,धार्मिक स्थल को बनाया निशाना

खजराना के चोर पकड़ लाई कोतवाली पुलिस, टीआई ने सात दिन में कर दिया लाखों की चोरी का खुलासा

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment