MadhyaPradesh News Track
स्वास्थ्य

दूध में मिलावट की लगातार शिकायतें, दूध एवं उत्पादो के 8 नमूने जांच हेतु लिए

धार।
कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में चलाये जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा प्रशासन धार द्वारा जिले मे अलग-अगल स्थानों पर स्थित मिल्क चिलिंग सेन्टर का निरीक्षण एवं जॉच हेतु दूध के नमूने लिये गए।

ज्ञात हो कि प्रदेश मे विभिन्न स्थानो से मध्य प्रदेश शासन को दूध मे मिलावट की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिसके क्रम में आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश सुदाम खाडे द्वारा खाद्य सुरक्षा प्रशासन के सभी जिलो के अभिहति अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियो को आदेशित किया गया कि प्रदेश मे मिलावटी दूध एवं दूध उत्पादो के विरुद्व अभियान चालाया जाए एवं मिल्क कलेक्शन एवं चिलिंग सेन्टर की जॉच कर दूध के नमूने सग्रहित कर जॉच कराई जाए।

इसी क्रम मे धार में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सचिन लोंगरिया द्वारा विगत दो दिनों से मिल्क कलेक्शन एवं चिलिंग सेन्टर से दूध के नमूनें जॉच हेतु लिये गये है। शुक्रवार को दल द्वारा गिरीराज फूड्स ग्राम सेजवाया, तहसील एवं जिला धार से मिश्रित दूध के 02 नमूने लिये। ग्राम माचकदा, तहसील धार स्थित क्रिशनयन दूध डेयरी से मिश्रित दूध का 01 नमूना लिया गया ग्राम सादलपुर स्थित दुग्घ सहकारी संस्था मर्यादित से मिश्रित दूध का 01 नमूना लिया गया।


इसके अतिरिक्त जयनगर चौराहा, सेक्टर-1, पिथमपुर स्थित आर्यन स्वीट्स एंड एवरफ्रेश से चॉकलेट बर्फी एवं नित्य रतलामी नमकीन पैक के नमूने तथा श्री सॉवरिया दूध डेयरी से मिश्रित दूध एवं दही का नमूना लिया गया है।
इसी प्रकार शनिवार को ग्राम फूलगावडी, तहसील सरदारपुर स्थित मातेश्वरी मिल्क चिलिंग सेन्टर से मिश्रित दूध के 02 नमूने तथा इन्दौर सहकारी दुग्ध समिति मार्यादित से मिश्रित दूध का 01 नमूना लिया गया एवं ग्राम लाबरिया स्थित जयश्री कृष्णा मिल्क चिलिंग प्लान्ट से मिश्रित दूध का एक नमूना लिया गया है सभी नमूने जॉच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल जॉच हेतु भेजे गये है जहॉ से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मिलावट पाये जाने पर संचालको पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सचिन लोंगरिया ने बताया कि उक्त कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

Related posts

स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ा रही ग्राम पंचायत अजंदिकोट,बीमारियों के फैलने का बना डर

madhyapradeshnewstrack

शुगर ओर मोटापा है सभी बीमारियों की जड़-डॉ.अशोक जैन

madhyapradeshnewstrack

प्रेस क्लब ने दिया पर्यावरण जागरूकता का संदेश,फलदार पौधे लगाए

madhyapradeshnewstrack

सिविल सर्जन की अपील पर निजी चिकित्सक संगठन ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर शुरू किया

शुगर ब्लड प्रेशर सहित हार्ट के मरीजों के लिए प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अशोक जैन ने जारी किया रमजान चार्ट

madhyapradeshnewstrack

जिले भर में मिठाई की दुकानो पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा निरंतर कार्यवाही जारी

madhyapradeshnewstrack

Leave a Comment